Home > देश > Jharkhand Plane Crash: सात लोगों को लेकर उड़ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची में मची अफरा-तफरी; मरीज की भी हुई दर्दनाक मौत

Jharkhand Plane Crash: सात लोगों को लेकर उड़ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची में मची अफरा-तफरी; मरीज की भी हुई दर्दनाक मौत

Jharkhand News: रांची में एक हैरान कर देने वाला हादसा हो गया है. दरअसल, रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कन्फर्म किया कि एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के करमाटांड गांव के पास घने जंगलों में क्रैश हो गई है.

By: Heena Khan | Last Updated: February 24, 2026 12:20:38 PM IST



Jharkhand News | Jharkhand Plane Crash: रांची में एक हैरान कर देने वाला हादसा हो गया है. दरअसल, रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कन्फर्म किया कि एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के करमाटांड गांव के पास घने जंगलों में क्रैश हो गई है. जानकारी के मुताबिक प्लेन रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ा था लेकिन रास्ते में रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया. जिसके बाद ये भयानक हादसा हुआ.

कैसे हुआ हादसा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए ले जाए जा रहे मरीज़ की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मरीज़ की पहचान 41 साल के संजय कुमार के तौर पर हुई है, जो जलने से घायल हो गए थे. हादसे की जानकारी मिलने पर चतरा जिला प्रशासन और लोकल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. राज्य सरकार और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) इस घटना की हाई-लेवल जांच की तैयारी कर रहे हैं.

Aaj Ka Mausam: गर्मी ने ले ली एंट्री! दिल्ली से यूपी तक बढ़ रहा तापमान, जानें आज कैसा  रहेगा मौसम

7 लोग थे प्लेन में सवार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस प्लेन के साथ हादसा हुआ है उस प्लेन में कुल सात लोग सवार थे, बता दें कि प्लेन में  एक मरीज़, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट (मरीज़ के परिवार के सदस्य), एक प्राइमरी पायलट (PIC), और एक को-पायलट. उनके नाम अर्चना कुमारी, ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा हैं और पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह हैं.

Delhi Ration Card: अब लाइन नहीं, सिर्फ ऑनलाइन! 10 मिनट में अप्लाई करें दिल्ली का राशन कार्ड

Advertisement