Categories: देश

Ahmedabad Student murder Case: खोखरा में छात्र की हत्या पर गुस्सा, लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद, अभिभावकों का प्रदर्शन, आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

Ahmedabad Student murder Case: खोखरा इलाके में कल हुई छात्र की हत्या के बाद से लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी गुस्से के चलते खोखरा स्थित सेवेंथ डे स्कूल को आज लगातार दूसरे दिन बंद रखना पड़ा। इसके अलावा मणिनगर और इसनपुर क्षेत्र के कई स्कूलों ने भी बंद का ऐलान किया।

Published by Mohammad Nematullah

जतीन रावल की रिपोर्ट, Ahmedabad Student murder Case: खोखरा इलाके में कल हुई छात्र की हत्या के बाद से लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी गुस्से के चलते खोखरा स्थित सेवेंथ डे स्कूल को आज लगातार दूसरे दिन बंद रखना पड़ा। इसके अलावा मणिनगर और इसनपुर  क्षेत्र के कई स्कूलों ने भी बंद का ऐलान किया।

बेरहमी से हत्या

कल हुई इस दर्दनाक वारदात में एक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की है। विरोध-प्रदर्शन के चलते कई जगहों पर भीड़ जुटी और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

भारत में नहीं जन्म लिया इतना बड़ा हिंदू नेता! UP का वो मुख्यमंत्री जिसने भगवान राम के लिए छोड़ दी अपनी कुर्सी, कारनामे सुन उड़ जाएंगे होश

Related Post

पुलिस बल तैनाती

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, वहीं स्कूलों के बाहर भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएँ शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कई अभिभावकों ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Rekha Gupta First Image: हमले के बाद सामने आई Rekha Gupta की पहली तस्वीर, भाजपा के सांसदों के साथ चाय की चुस्कियां लेती आईं नजर

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026