Mamata Banerjee के पास कितनी संपत्ति ? देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री है ये सीएम, एडीआर रिपोर्ट में खुल गई भारत के नेताओं की पोल

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारत के 31 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब हैं।

Published by Divyanshi Singh

Adr Report: जहां आज कल भारत के छोटे-छोटे नेताओं को भी राजा समझा जाता है। उनके पास पावर आते ही पैसों का अंबार लग जाता है। वहीं क्या आप जानते हैं भारत की सबसे चर्चित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कितनी संपत्ति  है। उनकी संपत्ति जान आप भी चौंक सकते हैं। 

भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्री

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारत के 31 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब हैं। इस खुलासे के बाद से हर कोई दंग रह गया है। बता दें टीएमसी प्रमुख के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ 15 लाख 40 हज़ार रुपए हैं। अब इस मामले पर बंगाल में राजनीति गरमा गई है।

एडीआर का रिपोर्ट इसे देश के मुख्यमंत्रियों द्वारा हाल के विधानसभा चुनावों या उपचुनावों में दिए गए हलफनामों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। 

सबसे अमीर सीएम कौन ?

जहां ममता बनर्जी ने को भारत के सबसे गरीब सीएम का खिताब मिला है। वहीं चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में सामने आएं हैं। टीडीपी सुप्रीमो की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास  931 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। जो उनको देश का सबसे धनवान सीएम बनाता है।  देश के एकमात्र ‘अरबपति’ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पेमा खांडू हैं। 

Related Post

चंद्रबाबू नायडू के बाद अमीर सीएम के मामले में  अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास 332 करोड़ रुपये है। वहीं कुल संपत्ति के मामले में तीसरे स्थान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विराजमान हैं। वहीं गरीबी के मामले में ममता को उमर अब्दुल्ला टक्कर दे रहें हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की संपत्ति 55 लाख रुपये है।

31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी ने अपने चुनावी हलफनामे में 9 ग्राम सोना घोषित किया था। उस सोने का तत्कालीन बाजार मूल्य 43,837 रुपये था। यह बात सामने आई है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पास कोई ज़मीन नहीं है। इतना ही नहीं, उनके पास अपना घर भी नहीं है।

वह एक साधिका की तरह रहती हैं-ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी ने कहा कि ममता हमारे परिवार से बाहर हैं, वह एक साधिका की तरह रहती हैं। ममता कहती हैं कि वह परिवार के लिए नहीं, सबके लिए हैं। देश की जनता और राज्य के मुख्यमंत्री को ममता बनर्जी से सीख लेनी चाहिए। वह राज्य सरकार से वेतन भी नहीं लेती हैं।

न्यूयॉर्क में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अंतरराज्यीय राजमार्ग पर पलटी भारतीयों से भरी टूर बस…दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत

BJP ने साधा निशाना

ममता बनर्जी के सबसे गरीब सीएम को लेकर भाजपा नेता राहुल सिन्हा का दावा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक परिवार से हैं और उनके परिवार के पास हरीश मुखर्जी रोड पर 34 पंजीकृत संपत्तियां हैं। वह वास्तव में एक ड्रामा क्वीन हैं। वह और उनके भाई जो भी लूटते हैं, उसे परिवार में बांट देते हैं। या फिर उनके परिवार के किसी सदस्य ने एक ही गली में 34 संपत्तियाँ पाने के लिए क्या किया? क्या भवानीपुर में हर संपत्ति की कीमत 50 लाख रुपये है, उनके पास कितने पैसे हैं?

गाजा में इजरायली हमले जारी, फिलिस्तीनियों पर बरसाए बम…25 की हुई मौत; भुखमरी से जूझ रहे 5 लाख लोग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026