Categories: देश

Aaj Ka Mausam: कहीं आफत तो कहीं मुंह चिढ़ा रहे बादल, देश के इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की ऐसी चेतावनी, फट जाएगा कलेजा!

Aaj Ka Mausam: एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: अगस्त महीने की शुरुआत से ही दिल्ली में बारिश का दौर जारी था, लेकिन पिछले 3 दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पूरे सप्ताह ऐसे ही हालात बने रहेंगे। हालांकि, सप्ताहांत के आसपास मध्यम बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि, आखिर दिल्ली में बारिश क्यों रुक गई है? तो चलिए आपको हम इसका जवाब देते हैं।

दिल्ली में क्यों रुकी बारिश?

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, ‘ब्रेक-इन-मानसून’ की मौजूदा स्थिति के कारण, मानसून की रेखा दिल्ली के उत्तर में स्थानांतरित हो गई है, जिससे अच्छी बारिश की संभावना कम हो गई है। ऐसे में बारिश पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित है, जैसा कि हम पिछले दो दिनों से उत्तराखंड और हिमाचल में देख रहे हैं। वहां लगातार भारी बारिश हो रही है और कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएँ भी हुई हैं।

ब्रेक मानसून के आगे क्या?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ‘ब्रेक मानसून’ को समाप्त करने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक नए सिस्टम का बनना जरूरी है। ऐसा सिस्टम बनने पर ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में सामान्य मानसूनी गतिविधि लौटने की संभावना है। अनुमान है कि 11-12 अगस्त 2025 को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद, यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर पूर्वी भागों से अंदरूनी इलाकों में प्रवेश करेगा।

Related Post

Delhi Weather Today: स्वागत नहीं करोगे हमारा! सूरज ने दिल्ली में खोली आंख, अब बरसेगी असली आग, जानिए कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

इस दिन हो सकती है मध्यम स्तर की बारिश

इस सिस्टम के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख बदलेगा और मानसूनी रेखा दक्षिण की ओर खिसक जाएगी। जिससे देश भर में ‘ब्रेक मानसून’ की स्थिति समाप्त हो जाएगी और दिल्ली-एनसीआर में भी सामान्य बारिश फिर से शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले सप्ताह के मध्य से बारिश तेज होने की संभावना है। तब तक पूरे सप्ताह में एक-दो बार हल्की बारिश होगी। हालांकि, मानसूनी रेखा के उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार और सोमवार (8 से 10 अगस्त) के बीच एक-दो बार मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों में मौसम कैसा रहेगा?

एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Today: UP में अभी और आफत मचाएंगे बादल! लखनऊ से लेकर कानपुर तक होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026