Aadhaar Card Phone Number: आज के डिजिटल जमाने में आधार हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, उसे PAN से लिंक करना हो, सरकारी सब्सिडी लेनी हो, या DigiLocker जैसी सर्विस का इस्तेमाल करना हो, हर जगह आधार की जरूरत होती है. हालांकि इन सभी कामों के लिए आधार से जुड़ा एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना बहुत जरूरी है. क्योंकि OTP और वेरिफ़िकेशन उसी नंबर पर भेजे जाते है. लोग अक्सर भूल जाते हैं कि उन्होंने अपने आधार में कौन सा मोबाइल नंबर दिया था. कुछ मामलों में नंबर डिसेबल हो जाता है या बदल जाता है, जिससे जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है. इसलिए समय-समय पर यह चेक करना जरूरी है कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है.
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है?
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होने से कई फ़ायदे होते है.
- OTP के जरिए पहचान का वेरिफ़िकेशन आसानी से हो जाता है.
- बैंकिंग इंश्योरेंस और टैक्स से जुड़े काम आसान हो जाते है.
- आप DigiLocker PAN-आधार लिंकिंग और दूसरी सरकारी सर्विस का फ़ायदा उठा सकते है.
- इनके अलावा आप अपनी आधार जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते है.
लेकिन अगर लिंक किया गया नंबर बंद है या गलत है, तो इन सर्विस का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है.
कैसे पता करें कि कौन सा नंबर आधार से लिंक है?
UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इसके लिए एक आसान ऑनलाइन सुविधा दी है. आप घर बैठे खुद पता कर सकते है. ऐसा करने के लिए:
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर आधार वेरिफिकेशन पेज पर जाएं.
- यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें.
- वह मोबाइल नंबर डालें जिसे आप वेरिफाई करना चाहते है.
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें.
- ‘प्रोसीड टू वेरिफाई’ पर क्लिक करें.
अगर डाला गया नंबर आधार से लिंक है, तो स्क्रीन पर कन्फर्म हो जाएगा. अगर यह लिंक नहीं है, तो वेबसाइट आपको जानकारी और नंबर अपडेट करने का ऑप्शन देगी.
कैसे पता करें कि एक आधार से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं?
अगर आपको शक है कि आपके आधार से एक से ज़्यादा मोबाइल नंबर लिंक हैं, तो आप डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स के TAFCOP पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते है.