Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में उस बार मानसून ने पूरी तरह तबाही मचा दी है।इस बारिश के कारण इतने लोग अपनी जान गवा बैठें हैं जिसे जानकर आप काँप उठेंगे। इस बीच सबसे ज्यादा तबाही मंडी जिले में मची है।बताया जा रहा है कि यहाँ सैकड़ों घर बह गए हैं। अभी तक कई लोग लापता हैं। जानकारी के मुताबिक इस बाढ़ में 51 लोगों की जान चली गई है। वहीँ पानी के तेज बहाव में बह गए लोगों की तलाश अब भी जारी है। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बादल फटने और भारी बारिश होने की वजह से दर्जनों लोग अब भी गायब हैं।
तबाही जानकर कांपने लगेंगे आप
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मंडी जिले में 16 जगहों पर बादल फटे और 3 बार अचानक बाढ़ आ गई जिसके कारण यहाँ के लोगों को अच्छी खासी बर्बादी का सामना करना पड़ा है। इससे एक पुल, कई घर और एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट बह गया। हिमाचल प्रदेश की ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं। वहीँ बाढ़ में बह गए लापता लोगों के बचने की उम्मीदें नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ये आपदा आए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। वहीँ सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ है। चंबा जिले से 3, हमीरपुर जिले से 51 और मंडी जिले से 316 लोगों को बचाया गया है।
फिर मचेगी तबाही?
वहीँ अब भी मौसम विभाग ने कहा है कि 7 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है। वहीँ विभाग ने 2 से 7 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है कि पंडोह बांध से करीब 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पंडोह बाजार में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। आसपास के घरों में भी पानी घुस सकता है। जिसके लिए लोगों को अब भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।