Himachal Pradesh: हिमाचल का लाल अरुण कुमार सियाचिन में शहीद, लाहौल घाटी में गम का माहौल

Himachal Pradesh: हिमाचल का लाल अरुण कुमार सियाचिन में शहीद, लाहौल घाटी में गम का माहौल, दो दिनों के भीतर प्रदेश ने अपने दो वीर सपूत खो दिए हैं

Published by Swarnim Suprakash

हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट 
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश एक बार फिर मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने लालों की शहादत से गमगीन हो गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की किशोरी पंचायत के अरुण कुमार रविवार को सियाचिन ग्लेशियर में वीरगति को प्राप्त हो गए। महज दो साल पहले ही उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी पहनी थी और कुछ ही दिन पहले सियाचिन में अपनी नई ड्यूटी ज्वाइन की थी।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक अरुण कुमार को सिरदर्द की शिकायत हुई और कुछ ही देर में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह खबर मिलते ही पूरे लाहौल घाटी में मातम छा गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से विशेष वाहन द्वारा उनके पैतृक गांव किशोरी लाया गया, जहां हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गांव में जब अरुण कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा तो ‘भारत माता की जय’ और ‘अरुण कुमार अमर रहें’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सेना के जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। परिजनों के आंसुओं के बीच पूरे गांव ने अपने सपूत को नम आंखों से विदाई दी।

Burhanpur: सड़कों के गड्ढे को भरे जाने का निर्णय, जिला उपाध्यक्ष ने लिया निर्णय

दो दिनों के भीतर प्रदेश ने अपने दो वीर सपूत खो दिए

हिमाचल प्रदेश के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। दो दिनों के भीतर प्रदेश ने अपने दो वीर सपूत खो दिए हैं। रविवार को जहां लाहौल घाटी के अरुण कुमार शहीद हुए, वहीं सोमवार को कांगड़ा जिले के कमांडो विकास भंडारी को भी पूरा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

प्रदेश में गहरा शोक छा गया है और लोग लगातार इन दोनों वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश वीरों की धरती है और अरुण कुमार जैसे जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Odisha: धधक उठी यात्री बस, सभी 40 लोग बाल-बाल बचे

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: Indian Army

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026