Home > जनरल नॉलेज > Milk नहीं केवल पानी!  पैकेट वाले दूध के साथ न करें ये गलती, रोज हजारों की बिगड़ रही सेहत

Milk नहीं केवल पानी!  पैकेट वाले दूध के साथ न करें ये गलती, रोज हजारों की बिगड़ रही सेहत

Boiling Packet Milk: पैकेज्ड दूध को घर लाने के तुरंत बाद उबालना भारतीय घरों में एक पुरानी परंपरा है. यह प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है. लेकिन, अब यह समझना ज़रूरी है कि आज के पाश्चराइज्ड और अल्ट्रा-पाश्चराइज्ड दूध को उबालने की ज़रूरत है या नहीं है.

By: Heena Khan | Published: December 16, 2025 11:17:10 AM IST



Packet Milk: पैकेज्ड दूध को घर लाने के तुरंत बाद उबालना भारतीय घरों में एक पुरानी परंपरा है. यह प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है. लेकिन, अब यह समझना ज़रूरी है कि आज के पाश्चराइज्ड और अल्ट्रा-पाश्चराइज्ड दूध को उबालने की ज़रूरत है या नहीं है. डॉ. मनन वोरा ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि पैकेज्ड दूध को पहले ही बहुत ज़्यादा तापमान पर गर्म किया जाता है, जिससे उसमें मौजूद कोई भी हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं. इसलिए, इसे दोबारा उबालना ज़रूरी नहीं है, और यह आदत सिर्फ़ पुरानी सोच की निशानी है.

नष्ट हो जाते हैं पोषक तत्व

डॉक्टर का कहना है कि ज़्यादा उबालने से दूध का स्वाद खराब हो सकता है और उसके पोषक तत्व खत्म हो जाता है. अगर आपको दूध गर्म करना है, तो कभी-कभी हल्का गर्म करना ही काफी होता है. बहुत से लोग मलाई निकालने के लिए दूध उबालते हैं, जिसका इस्तेमाल बाद में घी बनाने के लिए किया जाता है. वहीं, भारत में कुछ लोगों को दूध की क्वालिटी पर भरोसा नहीं होता, इसलिए वो इसे अच्छी तरह उबालना पसंद करते हैं.

बिना गर्म किए ही है बेहतर 

डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर दूध ताज़ा है और ठीक से स्टोर किया गया है, तो इसे सीधे पिया जा सकता है. अगर आपको गर्म दूध पसंद है, तो इसे हल्का गर्म करना सबसे अच्छा है, लेकिन इसे ज़्यादा उबालना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

चीन का अरबपति बना 100 बच्चों का पिता, पूर्व गर्लफ्रेंड टैंग जिंग का दावा- 300 से ज्यादा! जानिए यह कैसे संभव हुआ?

जानिए कब दूध को उबालना जरूरी होता है?

यदि आप किसी से सीधे कच्चा दूध खरीद रहे हैं, तो इसे इस्तेमाल से पहले उबालना जरूरी होता है. क्योंकि इसमें साल्मोनेला, ई. कोलाई और लिस्टेरिया जैसे हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जो शरीर में पहुंच कर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं. इसके साथ ही उबालने से दूध के खराब होने की गति धीमी हो जाती है और उसकी शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है.

दूध पीने के फायदे 

दूध पीने से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं. इसके न्यूट्रिशनल कंटेंट की बात करें तो, दूध में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, साथ ही विटामिन D, विटामिन B12, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन A, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन भी होते हैं. दूध हड्डियों को मज़बूत बनाता है, मांसपेशियों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है, एनर्जी देता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और पाचन को बेहतर बनाता है. लेकिन अगर आप पैकेट वाला दूध उबाल लेते हैं तो आपको शायद ही ये सारे फायदे मिलें. 

IPL 2026 Mega Auction: आज लगेगी आपके पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली, कौन बनेगा इस सीज़न का सबसे महंगा खिलाड़ी? यहां पढ़ें सभी जानकारी

नष्ट हो जाता है विटामिन B12 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध में विटामिन B12 होता है, जो पूरे शरीर को ताकत देता है. इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, एनीमिया, मांसपेशियों में कमजोरी और सोचने-समझने की क्षमता में कमी आ सकती है. एक डायटीशियन ने बताया कि पैकेट वाले दूध को गर्म करने से यह ज़रूरी पोषक तत्व खत्म हो सकता है.

कब गर्म करे पैकेट वाला दूध 

वहीं जानकारी के मुताबिक डायटीशियन का कहना है कि पैकेट वाले दूध को तभी गर्म करना चाहिए जब आप उसका इस्तेमाल पनीर या दही जैसी दूसरी चीज़ें बनाने के लिए कर रहे हों. अगर आप सिर्फ़ दूध पीने वाले हैं, तो उसे गर्म करने की कोई ज़रूरत नहीं है; अगर आप चाहें तो इसे हल्का गर्म कर सकते हैं.

India News Manch 2025 Live: iTV नेटवर्क के ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का बड़ा बयान- ‘भारत को देखने का बदला नजरिया’

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ़ सामान्य जानकारी के लिए है. यह प्रोफेशनल मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. ज़्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें.

Advertisement