Categories: हेल्थ

Shibu Soren Death Reason: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे शिबू सोरेन, 1 महीने पहले बाएं हिस्से ने काम करना किया था बंद, जानिए इसके लक्षण

Shibu Soren Death Reason: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज यानी सोमवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हाँ आज उनका निधन हो गया। आपको बता दें शीबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Published by Heena Khan

Shibu Soren Death Reason: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज यानी सोमवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हाँ आज उनका निधन हो गया। आपको बता दें शीबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह 8:48 बजे निधन हो गया। उन्हें गंगाराम अस्पताल के नेफ्रोड विभाग में भर्ती कराया गया था। 

इन बिमारियों से जूझ रहे ठगे शीबू सोरेन

वहीँ खबर है कि उन्हें किडनी से जुड़ी  कई तरह की समस्या थी। सिर्फ यही नहीं बल्कि उनके शरीर में कुछ समस्याएं भी थीं। वहीँ जानकारी के मुताबिक,  अधिक उम्र होने की वजह से उन्हें कई तरह की बीमारी थीं। साथ ही वो डायबिटिक भी थे। इतना ही नहीं उनको किडनी और फेफड़े की लंबे समय से बीमारी थी। हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आया था, जिसके चलते उनकी हालत और भी खराब होती चली गई। आइए जान लेते हैं ब्रेन स्ट्रोक कब आता है और इसके क्या लक्षण है।

ब्रेन स्ट्रोक और उसके लक्षण

डॉ. हॉफिंगलर के मुताबिक, स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति  कम हो जाती है, जिससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुँच सकता है और उसकी कार्य करने की क्षमता कम हो सकती है। इस दौरान डॉक्टर ने इसके लक्षण भी बताए। उनके अनुसार, चेहरे, हाथ या पैरों में अचानक अकड़न या कमज़ोरी, अचानक भ्रम, बोलने या भाषा समझने में परेशानी कुछ ऐसे संकेत हैं जिन पर लोगों को ध्यान देना चाहिए। 

Related Post

मुसलमान भी हैं RSS का हिस्सा, संघ में शामिल होने के लिए मुस्लिम भाइयों को करना पड़ता है ये काम, जानकर हर कट्टर मौलाना के कानों से आने लगेगा खून

इस तरह पहचाने ब्रेन स्ट्रोक की समस्या

अगर किसी शख्स को ब्रेन स्ट्रोक आता है, तो इसके लक्षण चेहरे और चेहरे के आस-पास के हिस्सों पर झलकने लगते हैं। जिसकी वजह से चेहरे का एक हिस्सा सुन्न पड़ जाता है और उस हिस्से पर काबू खो सकता है। बोलने में भ्रम और कठिनाई हो सकती है। आपको ऐसा लग सकता है जैसे आपकी जीभ आपके नियंत्रण में नहीं है। अचानक एक या दोनों आँखों से धुंधला दिखाई देने लग सकता है। कभी-कभी चक्कर आने लगते हैं और चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026