Categories: हेल्थ

मर्दों की अंदरुनी ताकत बढ़ाती है यह खास चाय! न होगी थकान, न फूलेगी सांस

Improve Sexual Health: अगर आप मर्दाना ताकत यानी सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ रागी की चाय भी आपकी मदद कर सकती है. आइए, यहां जानते हैं रागी की चाय कैसे सेक्सुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है.

Published by Prachi Tandon

Tips to increase sexual stamina: मर्दों की यौन सेहत यानी सेक्सुअल हेल्थ का सीधा कनेक्शन ब्लड सर्कुलेशन और इम्यूनिटी से जुड़ा होता है. ऐसे में भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतों की वजह से सेक्सुअल लाइफ पर नेगेटिव असर आने लगता है. जिसका नतीजा बेडरूम रोमांस में थकान का होना, सांस फूलना या जल्दी इजेक्यूलेट होना है. अगर आप भी सेक्सुअल हेल्थ की समस्याओं से जूझ रहे हैं या मर्दाना ताकत बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में रागी की चाय को शामिल कर सकते हैं. यह चाय सिर्फ यौन स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाती है, बल्कि तनाव और थकान कम करने में भी मदद कर सकती है. 

क्यों रागी है सेक्सुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद?

रागी को सुपरफूड माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, अमीनो एसिड और फाइबर पाया जाता है. यह सभी तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और साथ मजबूत बनाते हैं. जिसका फायदा बेडरूम रोमांस में देखने को मिलता है. सेक्सुअल लाइफ (Sexual Life) की समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए रागी और उसकी चाय फायदेमंद साबित हो सकती है.

रागी की चाय के फायदे

स्टैमिना और परफॉर्मेंस: रागी में अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर होता है, यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और बिस्तर पर लंबा टिकने के लिए स्टैमिना बढ़ाता है.  

ब्लड सर्कुलेशन: रागी में मौजूद आयरन से बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह सेक्सुअल डिजायर (Sexual Desire) से लेकर इरेक्शन क्वालिटी सुधारने में मदद करता है. 

Related Post

टेस्टोस्टेरोन लेवल: कई पोषक तत्वों वाली रागी में जिंक भी होता है, जो पुरुषों के सेक्सुअल हार्मोन (Sexual Hormone) टेस्टोस्टेरोन का प्रोडक्शन बैलेंस करने में मदद करता है. बता दें, यही वह हार्मोन है जो सेक्सुअल डिजायर और स्टैमिना को बढ़ाता है. 

तनाव और थकान: रागी में मौजूद पोषक तत्व नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं. जिसका नतीजा होता है कि तनाव और एंग्जायटी (Stress and Anxiety) कम होने लगती है. 

कैसे करें रागी की चाय का इस्तेमाल?

सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए सबसे पहले रागी लें और उसे पानी में अच्छी तरह से उबाल लें. अब इसे रात को बिस्तर पर जाने से आधा घंटा पहले लें. आप चाहें तो अपनी रागी की चाय में थोड़ा घी भी डालकर पी सकते हैं. दरअसल, ऐसा दावा किया जाता है कि रागी की चाय में घी डालकर पीने से शरीर में गर्माहट आती है और यह खूब ताकतवर बना देती है.  

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026