Categories: हेल्थ

Rinku Singh Father passes away: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता, अगर आपके भी लिवर में हो रही ये दिक्कतें; तो न करें नजरअंदाज

Rinku Singh Father passes away: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया है.

Published by Preeti Rajput

Rinku Singh Father passes away: रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का आज शुक्रवार, 27 फरवरी को निधन हो गया.  भारतीय क्रिकेटर के पिता ने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

किस बीमारी से जूझ रहे थे खानचंद्र सिंह?

रिंकू सिंह के पिता का नाम खानचंद्र सिंह था. वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें स्टेज 4 लिवर कैंसर था, . ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाजा चल रहा था. मगर आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली और इन दुनिया को अलविदा कह दिया. वह इस लिवर कैंसर से काफी समय से जूझ रहे थे. उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण  रिंकू सिंह भी बीते दिनों देखने आए थे. डॉक्टरों ने उन्हें स्थिर करने की कोशिश की थी, लेकिन डॉक्टर्स की कोशिश नाकामयाब साबित हुई. लगातार किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी. मगर हालत तेज़ी से बिगड़ रहे थे, जिसके कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. गंभीर दिक्कतों के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था. रिंकूं सिंह के पिता के निधन के बाद परिवार टूट चुका है. 

क्या है लिवर कैंसर?

लिवर मानव शरीर के सबसे जटिल अंगों में से एक है. यह अंग शारीरिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है. इसका काम प्रोटीन का पाचन, विषाक्त पदार्थों को हटाना, पित्त का स्राव करना, और खून को गाढ़ा करना आदी होता है. कैंसर अपने काम को ठीक से करने से रोक देता है. 

प्राइमरी लिवर कैंसर

 कैंसर एक खतरनाक ट्यूमर है, जो लिवर में शुरू होता है. ऑस्ट्रेलिया कैंसर काउंसिल के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुकाबिक, हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा (एचसीसी) या हेपेटोमा के कारण प्राइमरी लिवर कैंसर का खतरा होता है. इसके साथ ही कोलेंजियोकार्सिनोमा, या पित्त नली कैंस पित्त नलिकाओं की परत वाले सैल्स से शुरु होती है. 

Related Post

सेकेंडरी लिवर कैंसर

सेकेंडरी लिवर कैंसर शरीर के दूसरे भाग में शुरू होता है, लेकिन फिर लिवर तक धीरे-धीरे फैल जाता है. ऑस्ट्रेलिया कैंसर काउंसिल की वेबसाइट मुताबिक, साल 2024 में तीन हजार 208 लोगों में लिवर कैंसर पाया जाता है. 

Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़! क्रिकेटर के पिता का निधन, नोएडा के  यथार्थ हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

लिवर कैंसर के लक्षण

  • वजन कम होना लिवर कैंसर का एक आम लक्षण है.
  • पेट में दर्द या बेचैनी लिवर कैंसर से पीड़ित लोगों में आम शिकायत पाई जाती है.
  • भूख न लगना लिवर कैंसर का एक महत्वपूर्ण संकेत है.
  • त्वचा या आंखों का पीला पड़ना, जिसे पीलिया (Jaundice) होना भी लिवर की खराबी को बताता है.
  • पेट में सूजन, जिसे ‘Ascites’ के नाम से भी जाना जाता है.

किस कारण होता है लिवर कैंसर?

  • शराब का सेवन
  • मोटापा
  • धूम्रपान
  • पेटाइटिस बी या सी वायरस
  • टाइप 2 डायबिटीज
  • हेपेटाइटिस बी या सी

IND vs ZIM Super 8: भारत की आंधी में उड़ा ज़िम्बाब्वे, 72 रनों के बड़े अंतर से जीता मैच; अब WI से होगी टक्कर

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price Today 15 april 2026: आज कितना महंगा हुआ सोना, इंटरनेशनल संकेतों से बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

Gold Price Today 15 april 2026: सोने की कीमतों में हल्की तेजी और चांदी में…

April 15, 2026

Noida violence: नोएडा हिंसा पर सख्त एक्शन, 400 अरेस्ट, 36 पॉइंट्स पर अलर्ट, 6000 जवान तैनात

Noida violence: नोएडा हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 400 से ज्यादा…

April 15, 2026

Weather Today April 15 2026: अप्रैल में ही तपने लगा यूपी, कई जिलों में 41°C के पार तापमान, IMD का अलर्ट

Weather Today April 15 2026: उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का असर…

April 15, 2026

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026