Categories: हेल्थ

सर्दियों में किस उम्र के लोगों को कितना पीना चाहिए पानी? यहां देखें बच्चों से बुजुर्ग तक का पूरा चार्ट

सर्दियों में पानी पीने की आदत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों, हर उम्र के व्यक्ति को अपनी जरूरत के अनुसार पानी पीना चाहिए, यह शरीर को स्वस्थ, त्वचा को मुलायम और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है.

Published by Anuradha Kashyap

Winter Hydration Tips: कुछ ही दिनों में सर्दियों आने वाली हैं और अक्सर लोग यह सोचते हैं कि ठंड के मौसम में पानी की जरूरत कम हो जाती है लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है.  हमारी शरीर की पानी की आवश्यकता मौसम पर निर्भर करती है, और सर्दियों में भी सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है. शरीर में नमी बनाए रखने, स्किन को हेल्दी रखने और मेटाबोलिज्म (Metabolism) को बैलेंस करने के लिए हर उम्र के लोगों को अपनी पानी की खपत पर ध्यान देना चाहिए .

बच्चों के लिए पानी की जरूरत

बचपन में पानी पीना बहुत इम्पोर्टेंट है 2 से 10 साल तक के बच्चों को दिनभर में लगभग 1.5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए. यह उनकी हड्डियों और स्किन को हेल्दी रखता है और थकान को दूर करता है. सर्दियों में ठंड के कारण बच्चे कम प्यास महसूस कर सकते हैं, लेकिन मम्मी-पापा को उन्हें रोजाना पानी पिलाना चाहिए बच्चों के लिए गर्म पानी या हल्का हर्बल चाय भी पानी की कमी पूरी करने का अच्छा तरीका है. 

यह भी जरूर पढ़े: https://www.inkhabar.com/health/karwa-chauth-2025-diabeteic-women-fasting-tips-74573/

युवाओं और वयस्कों के लिए पानी की मात्रा

18 से 40 साल तक के युवाओं और यंगस्टर्स को सर्दियों में भी रोजाना कम से कम 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए. कामकाजी लोग अक्सर कंप्यूटर और हीटर के पास बैठते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है.  सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबोलिज्म सही रहता है, स्किन ड्राई नहीं होती और शरीर की थकान भी कम होती है. सर्दियों में पानी का सेवन चाय और कॉफी से भी पूरा किया जा सकता है, लेकिन शुद्ध पानी सबसे बेहतर ऑप्शन है. 

Related Post

बुजुर्गों के लिए पानी की जरूरत

60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पानी की खपत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, उम्र बढ़ने के साथ प्यास कम महसूस होती है और शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है.  सर्दियों में उन्हें रोजाना लगभग 1.8 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए, यह उनके ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने, पाचन को सही रखने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है.  

सर्दियों में पानी पीने के आसान तरीके

ठंड के मौसम में लोग गरम चीजों का सेवनकरना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन शुद्ध पानी की खपत भी जरूरी है. पानी को हल्का गर्म करके पीना आसान हो जाता है और पेट भी आराम महसूस कराता है.  फलों का रस, हर्बल चाय और सूप के मीडियम से भी शरीर को पानी मिल सकता है. 

यह भी जरूर पढ़े: https://www.inkhabar.com/health/birth-control-pills-weight-gain-does-contraceptive-pill-affect-womens-health-72544/

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026