Categories: हेल्थ

टॉयलेट में मोबाइल लेना बना सकता है आपको इस गंभीर बीमारी का शिकार

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल भले ही आरामदायक लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. इसलिए अगली बार जब आप टॉयलेट जाएं, तो मोबाइल को बाहर ही छोड़ दें. आपकी यह छोटी-सी सावधानी बड़ी बीमारी से बचा सकती है.

Published by Komal Singh

आजकल ज्यादातर लोग टॉयलेट में भी मोबाइल लेकर चले जाते है. कोई सोशल मीडिया स्क्रॉल करता है, कोई वीडियो देखता है या फिर चैट करता है. यह आदत भले ही लोगों को आम लगती हो, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है. टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बिमारीयां हो सकती है उनमें से एक है बवासीर सुनने में हर किसी को मजाक लगता है लेकिन मोबाइल को टॉयलेट में चालाना आपकि जान के लिए खतरा साबित हो सकता है.

बवासीर क्या है ?

बवासीर या पाइल्स एक ऐसी समस्या है जिसमें गुदा और मलाशय की नसें सूज जाती हैं. इससे दर्द
, खुजली, जलन और कभी-कभी खून आने जैसी दिक्कतें होती हैं. यह बीमारी आमतौर पर तब होती है जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक टॉयलेट में बैठा रहता है और मोबाइस इस आदत को और ज्यादा बढ़ा देता है.

 मोबाइल क्यों बढ़ाता है बवासीर का खतरा

जब हम मोबाइल लेकर टॉयलेट जाते है, तो जरूरत से देर तक बैठे रहते हैं. मोबाइल पर वीडियो,चैट या स्क्रॉल करते-करते समय का अंदाजा नहीं रहता. जितनी देर हम बैठे रहते है, उतनी देर गुदा की नसों पर दवाब बढ़ता है. इससे नसें सूजने लगती है और बवासीर का खतरा बढ़ जाता है.ध्यान भटकने से मल त्याग की प्रक्रिया रुक जाती है और मल सख्त हो जाता है, जिससे टॉयलेट करने में दर्द और खून आने की समस्या शुरू हो जाती है. लंबे समय तक बैठे रहने से खून का प्रवाह भी प्रभावित होता है. उस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे सूजन और दर्द बढ़ने की संभावना रहती है. मोबाइल का इस्तेमाल करते समय झुककर बैठना भी नसों पर दबाव बढ़ाता है और गुदा कमजोर हो सकता है.


 बवासीर के शुरुआती लक्षण

अगर आप टॉयलेट के बाद दर्द, जलन, खुजली, सूजन या खून आने जैसी समस्या महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. ये बवासीर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. समय पर इलाज और सही जीवनशैली अपनाने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

Related Post

 

बवासीर से बचने के आसान उपाय

टॉयलेट में मोबाइल ले जाना बंद करें और केवल जरूरत के लिए वहां जाएं। कोशिश करें कि पांच मिनट से ज्यादा टॉयलेट में न बैठें. खाने में फाइबर युक्त चीजें जैसे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें.

 

Komal Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026