Categories: हेल्थ

Heart Attack Problem in Winters: ठंड के मौसम में अक्सर आता है हार्ट अटैक, ये एक दवाई दे सकता है नया जीवन

Heart Attack Problem in Winters: ठंड का मौसम आ चुका है और इस मौसम में लोगों को हार्ट अटैक की ज्यादा समस्या हो जाती है. इस समस्या से निकलने के लिए आप नीचे बताई गई इस एक बात का अगर हमेशा ध्यान रखते हैं तो आप किसी की जान बचा सकते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Heart Attack: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है और ठंड के समय में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं. खासकर उन लोगों में, जिन्हें पहले से हार्ट की समस्या, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है, उनका खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए इस मौसम में अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. साथ ही किसी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत मदद लेने की तैयारी भी होना चाहिए.

सर्दियों में हमारे शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. हार्ट पर ये ज्यादा दबाव हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है. जिन लोगों को पहले से हार्ट की कोई बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए ये स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है.

इमरजेंसी में जरूरी है डिस्प्रिन की गोली

हिन्दुस्तान से बातचीत में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साकेत गोयल के अनुसार, किसी भी हार्ट अटैक की इमरजेंसी में 20-40 पैसे की एक डिस्प्रिन (एस्पिरिन) की गोली जीवन बचा सकती है. यदि किसी को हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दें, जैसे: सीने में तेज जकड़न या दबाव, दोनों हाथों में जकड़न, छाती में जलन, अचानक तेज पसीना आना और जबड़े में अकड़न, तो तुरंत एक डिस्प्रिन की गोली चबाकर खाएं और उसके बाद पानी पी लें.

डॉक्टर कहते हैं कि इस गोली से हार्ट अटैक से मौत का खतरा 25 से 28 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. ये उतनी ही प्रभावी है जितना हॉस्पिटल में हार्ट अटैक के दौरान दिया जाने वाला इंजेक्शन.

Related Post

A post shared by Saket Goyal (@drsaket.goyal)

 गोली लेने के बाद क्या करें?

डिस्प्रिन की गोली लेने के बाद तुरंत मरीज को नजदीकी अच्छे हॉस्पिटल ले जाएं. वहां ECG कराएं और हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखाएं. सर्दियों में हार्ट की सुरक्षा के लिए जीवनशैली में बदलाव, सही खान-पान और इमरजेंसी के लिए तैयार रहना बहुत जरूरी है. छोटी-सी गोली भी सही समय पर जान बचा सकती है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026