Categories: हेल्थ

सेहत का खजाना है अमरूद के पत्ते, शुगर से स्किन तक हर परेशानी का इलाज

Guava Leaves Benefits: अमरूद के पत्ते सिर्फ पेट की समस्या ही नहीं बल्कि डायबिटीज, दिल की सेहत और स्किन ग्लो के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। जानें इसके चमत्कारी फायदे और इस्तेमाल के तरीके।

Published by Shraddha Pandey

Guava Leaves for Skin glow: अमरूद का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मीठा और स्वादिष्ट फल तो सभी खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं? अक्सर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन असल में ये कई बीमारियों से बचाने की ताकत रखते हैं। आज हम आपको इसी पत्ते के चौंका देने वाले फायदे के बारे में बताएंगे जिससे आप बिलकुल अंजान हैं। 

1. शुगर कंट्रोल करने में मदद

अगर आपको डायबिटीज है तो अमरूद के पत्तों की चाय बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करती है और इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने देती है।

2. पेट की परेशानी से छुटकारा

गैस, कब्ज या अपच जैसी समस्या हो तो अमरूद के पत्ते कारगर हैं। इनके एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट को साफ रखते हैं और पाचन शक्ति बढ़ाते हैं।

3. दिल को रखें स्वस्थ

अमरूद के पत्तों में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल को मजबूत बनाते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं।

Related Post

4. सर्दी-जुकाम से बचाव

इनमें मौजूद विटामिन C और पौष्टिक तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे मौसमी बीमारियों जैसे खांसी-जुकाम से बचाव होता है।

5. त्वचा के लिए वरदान

अगर चेहरे पर दाने या दाग-धब्बे हैं तो अमरूद के पत्तों का पेस्ट लगाना या इनकी चाय पीना फायदेमंद है। इससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

• 4-5 पत्तों को पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं
• पत्तों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026