Categories: हेल्थ

पेट नहीं हो रहा साफ, कब्ज की समस्या से है परेशान तो अपना लें ये 4 घरेलू उपाय, कब्ज से मिलेगा मिनटों में छुटकारा

Home Remedies For Constipation: खाने में फाइबर की कमी, पर्याप्त पानी न पीना, पर्याप्त नींद न लेना और बहुत ज़्यादा तनाव, कब्ज के कुछ मुख्य कारण हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो घरेलू उपाय।

Published by

Home Remedies For Constipation: खाने में फाइबर की कमी, पर्याप्त पानी न पीना, पर्याप्त नींद न लेना और बहुत ज़्यादा तनाव, कब्ज के कुछ मुख्य कारण हैं और आयुर्वेद का मानना है कि हर बीमारी आपके पेट से ही शुरू होती है। ऐसे में अपने पेट को स्वस्थ और साफ़ रखना बेहद ज़रूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो घरेलू उपाय।

कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण

  • कम पानी पीना या तरल पदार्थों का कम सेवन।
  • समय पर भोजन न करना।
  • देर रात खाना।
  • देर रात तक जागने की आदत।
  • अत्यधिक चाय, कॉफी, तंबाकू या सिगरेट का सेवन।
  • भोजन पचने के बिना दोबारा खाना।

ये है कब्ज के लक्षण

  • पेट में दर्द और भारीपन।
  • पेट में गैस बनना।
  • मल का कड़ा (कठोर) और सूखा होना।
  • सिरदर्द।
  • अपच।
  • बिना परिश्रम के आलस्य महसूस होना।

नस-नस में भर देता है ताकत दूध में मिला ये 1 चीज, रात में सोने से पहले करें इसका सेवन, एक नही कई सारी बीमारियों…

कब्ज को तुरंत कैसे ठीक करने के घरेलू उपाय |

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। इन छोटे बीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कब्ज से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

ब्रोकली पाचन तंत्र मे लाभकारी

ब्रोकली में मौजूद उच्च फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

सेब कब्ज से राहत दिलाने में मददगार

सेब फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, कॉपर और विटामिन से भरपूर होते हैं। जो न केवल कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं, बल्कि हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Related Post

क्या आप भी खाते है दही के साथ केला ? जानें इस कॉम्बिनेशन से क्या होगा आपके शरीर पर असर, सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

आलूबुखारा से कब्ज होगा दूर

आलूबुखारा फाइबर, विटामिन बी, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ऐसे में इसे अपने आहार में शामिल करने से कब्ज से राहत मिल सकती है।

जीरा और अजवाइन

धीमी आंच पर जीरा और अजवाइन भूनकर पीस लें। इसमें काला नमक डालें और तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक डिब्बे में रख लें। रोजाना आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ पिएं। यह कब्ज दूर करने का एक कारगर घरेलू उपाय है।

सुबह खाली पेट पी लें इस 1 मसाले का पानी, इन 5 समस्याओं का जड़ से हो जाएगा सफाया,फायदे जान चौंक उठेंगे आप

सौंफ से कब्ज का इलाज

रात को सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गर्म पानी के साथ पिएं। सौंफ में पाए जाने वाले वाष्पशील तेल पाचन में सुधार करते हैं और गैस्ट्रिक एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ाते हैं।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या कब की है? यहां जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा विधि के बारे में

Amavasya March 2026 Date And Time: हिंदुओं के बीच चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2026) के…

March 17, 2026

Donald Trump: ट्रंप का कबूलनामा! खुद बताया ईरान में कैसे और कितने ठिकानों पर मचाई तबाही

Iran America War: ईरान इजराइल के बीच चल रही जंग में US एक बड़ी भूमिका…

March 17, 2026

Haryana Rajya Sabha Poll: बिहार की पांचो सीटें हासिल करने वाली BJP की रणनीति क्यों काम नहीं आई हरियाणा में? समझें

Haryana Politics: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में BJP और…

March 17, 2026

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026