Categories: हेल्थ

‘साइलेंट किलर’ है ये खतरनाक बीमारी, शराब न पीने वालों में भी क्यों तेजी से बढ़ रहा इसका खतरा?

Fatty Liver Grade-3: फैटी लिवर ग्रेड-3 बिना शराब पिए भी हो सकता है। जानें इसके लक्षण, कारण जो आपको चौंकाने के लिए काफी है। साथ ही हम आपके इससे बचाव के तरीके भी बताएंगे। समय रहते पहचान और जीवनशैली सुधार से गंभीर खतरे से बचा जा सकता हैं।

Published by Shraddha Pandey

Fatty Liver Symptoms: आज की तेज रफ्तार जिदगी में लोग अक्सर काम के बोझ, जंक फूड और मोबाइल-लैपटॉप की दुनिया में इतने उलझ जाते हैं कि अपने शरीर को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि कई बार बिना शराब पिए भी गंभीर बीमारियां शरीर में घर कर लेती हैं। एसी ही एक खतरनाक बीमारी है ग्रेड-3 फैटी लिवर, जिसे अक्सर लोग समय रहते पहचान ही नहीं पाते।

ग्रेड-3 फैटी लिवर क्या है?

यह फैटी लिवर डिजीज का सबसे गंभीर चरण है। इसमें लीवर की कोशिकाओं में चर्बी इतनी ज्यादा जमा हो जाती है कि अंग का 66% से भी अधिक हिस्सा प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने पर यह फाइब्रोसिस, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेलियर तक पहुंच सकता है।

इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण से कम नहीं अंगूर के पत्ते, इसके चमत्कारी फायदे सुन दंग रह जाएंगे आप, बस जान लें इस्तेमाल का…

लक्षण और शुरुआती संकेत

शुरुआत में इस बीमारी को “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि लक्षण साफ दिखाई नहीं देते। लेकिन धीरे-धीरे थकान, भूख कम होना, पेट में भारीपन, पीलिया और अचानक वजन घटना जैसे संकेत सामने आने लगते हैं।

मुख्य कारण

Related Post

• अनियमित दिनचर्या और जंक फूड
• मीठे और तैलीय भोजन का अधिक सेवन
• मोटापा और डायबिटीज
• व्यायाम की कमी और तनाव

लोमड़ी से भी तेज चलने लगेगा आपके बच्चे का दिमाग, बस डाइट में शामिल कर लें ये 4 ड्राई फ्रूट्स

बचाव और समाधान

डॉक्टरों का मानना है कि सही समय पर ध्यान देने से इसे रोका और सुधारा जा सकता है। इसके लिए मीठा और तैलीय भोजन कम करें, हरी सब्जियाँ और फाइबर युक्त खाना बढ़ाएँ, रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई…

March 17, 2026

Jannat Zubair: दिन-दहाड़े बदसलूकी! Jannat Zubair और भाई के साथ मारपीट,जानें क्या है पूरा मामला?

Jannat Zubair: जन्नत जुबैर जो एक TV एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं, उनके साथ बीते सोमवार…

March 17, 2026