Categories: हेल्थ

वजन घटाने और पाचन के लिए केला है Superfood, मगर आप इसे सही समय पर खा रहे हैं?

Best Time To Eat Banana: वैसे तो हर कोई इस बात से वाकिफ होगा कि केला हमारे पाचन के लिए बहुत कारगर होता है. लेकिन, केले का सेवन करने का सही समय और तरीका क्या है इस बात का पता कम लोगों को है. आईए जानते हैं कौन सा समय सबसे बेस्ट है केला खाने का.

Published by Shraddha Pandey

Morning Banana Benefits: केला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ पाचन और वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद करता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केले का सेवन करने का सही समय और तरीका आपके स्वास्थ्य पर अहम प्रभाव डाल सकता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि केला कब और किस समय पर खाना चाहिए.

हालांकि, केला एक सुपरफूड है, जो सही समय और तरीके से सेवन करने पर वजन घटाने और पाचन में हेल्प कर सकता है. अपने डाइट में केले को शामिल करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिसके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं.

केले का सेवन करने का सही समय

1. सुबह का नाश्ता: सुबह के समय केला खाने से दिनभर की ऊर्जा मिलती है. यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है.

2. वर्कआउट से पहले या बाद में: एक्सरसाइज से पहले केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जबकि बाद में यह मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है.

3. लंच: दो मुख्य भोजन के बीच में केला खाने से भूख कंट्रोल में रहती है और फालतू के स्नैकिंग से बचाव होता है.

Cholesterol ही नहीं, इन बीमारियों को भी जड़ से मिटा देगा ये चमत्कारी जूस

Related Post

केले का सेवन करने का सही तरीका

• सादा केला: बिना किसी अन्य सामग्री के केला खाने से उसकी प्राकृतिक मिठास और पोषक तत्व पूरे मिलते हैं.

• दही के साथ: दही में केला मिलाकर खाने से पाचन में सुधार होता है और यह एक संतुलित नाश्ता बनता है.

• स्मूदी के रूप में: केला, दूध और कुछ मेवे मिलाकर स्मूदी बनाएं, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

• ज्यादा पके केले से बचें: अत्यधिक पके केले में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक हो सकती है.

• खाली पेट में न खाएं: खाली पेट में केला खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026