Categories: हेल्थ

सेहत के लिए रामबाण है मूंग दाल का पानी, जानिए इसके फायदे और पीने का सही तरीका

Moong Dal Ke Fayde: मूंग दाल में दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मददगार है। तो आइए जानते हैं मूंग दाल का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

Published by

Moong Dal Benefits: मूंग दाल खाने में लाजवाब होता है और साथ ही साथ इसे पौष्टिक आहार मे भी माना जाता है। लोगों को मूंग दाल बनाकर खाना बहुत पसंद होता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं? अगर आप इस दाल को पानी में उबालकर इसके पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई फायदे मिल सकते सकते हैं। बता दे कि, यह दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मददगार है। तो आइए जानते हैं मूंग दाल का पानी पीने के क्या फायदे हैं? और किसे इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

मूंग दाल के फायदे

पाचन के लिए लाभकारी

मूंग दाल के पानी में फाइबर होता है, इसका सेवन पेट को स्वस्थ रखकर कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

वजन घटाने में मददगार

मूंग दाल के पानी में कम कैलोरी और ज़्यादा फाइबर होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

पुरुषों में बढ़ते जा रहा Prostate Cancer का खतरा? जानें इसके लक्षण, बचाव करने का तरीका और कौन से टेस्ट हैं जरूरी?

त्वचा को बनाता है चमकदार

मूंग दाल का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह पानी मुँहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए फायदेमंद है।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Vitamin B12 की कमी को दूर कर देगा आपके किचन में मौजूद ये 1 साधारण सा मसाला, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

मूंग दाल में मौजूद कुछ तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, मूंग दाल का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले के रूप में काम कर सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026