Categories: हेल्थ

Ashwagandha: सेहत का खजाना या छुपा खतरा? फायदे और नुकसान जानना जरूरी

अश्वगंधा को तनाव कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। जानिए अश्वगंधा खाने के फायदे, नुकसान और सही तरीके से सेवन की पूरी जानकारी।

Published by Shraddha Pandey

Ashwagandha Benefits: आजकल सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ ब्लॉग्स तक हर जगह एक ही नाम गूंज रहा है-अश्वगंधा। कोई इसे “नेचुरल एनर्जी ड्रिंक” कह रहा है, तो कोई इसे “तनाव मिटाने वाली औषधि”। लेकिन, क्या यह सचमुच रामबाण है या फिर इसके पीछे भी कुछ सावधानियां छुपी हैं? आइए जानते हैं…

फायदे जो बनाते हैं अश्वगंधा को खास

• तनाव और चिंता में आराम:

रिसर्च बताती है कि यह दिमाग को शांत करने में मदद करता है और कोर्टिसोल यानी Stress Hormone को कम करता है।

• बेहतर नींद: 

जिन लोगों को बार-बार नींद न आने की शिकायत है, उनके लिए यह वरदान साबित हो सकता है।

• शक्ति और सहनशक्ति: 

जिम जाने वालों के बीच यह खासा लोकप्रिय है, क्योंकि यह स्टैमिना और मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद करता है।

Related Post

• इम्यूनिटी बूस्टर:

बदलते मौसम में यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

लोहे जैसे हड्डियां होगी मजबूत और इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है इस एक फल का सेवन,जानिए इसके जबरदस्त फायदे

संभलकर… ये भी हो सकते हैं नुकसान

• ज्यादा मात्रा में लेने पर पेट खराब, उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
• कुछ मामलों में लिवर पर असर पड़ने की शिकायतें सामने आई हैं।
• गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
• जिन लोगों को थायरॉयड, शुगर या हार्ट की समस्या है, उन्हें भी सावधानी रखनी चाहिए।

लोहे जैसे हड्डियां होगी मजबूत और इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है इस एक फल का सेवन,जानिए इसके जबरदस्त फायदे

कितने समय तक लेना सही?

विशेषज्ञ मानते हैं कि 2-3 महीनों तक सीमित मात्रा में अश्वगंधा लेना सुरक्षित है, लेकिन लगातार और लंबे समय तक बिना डॉक्टरी सलाह के सेवन करना जोखिम भरा हो सकता है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026