Categories: हेल्थ

सेल्फ प्लेजर के चक्कर में न बिगाड़ लें अपनी हेल्थ, मास्टरबेशन की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

सेल्फ प्लेजर के चक्कर में लोग कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका उन्हें जीवनभर पछतावा होता है. आइए, यहां जानते हैं कि मास्टरबेशन के समय किन 5 गलतियों से बचना चाहिए.

Published by Prachi Tandon

Mistakes of Masturbation: मास्टरबेशन या हस्थमैथुन की जब-जब बात आती है, तो एक बहस-सी छिड़ जाती है. साइंस जहां मास्टरबेशन को सेहत के लिए फायदेमंद मानता है. खासकर तनाव कम करने, मूड सही करने और इंटरकोर्स में दर्द से राहत के लिए मास्टरबेशन किया जाता है. वहीं, दूसरी तरफ इसे दुनियाभर के कई समाजों में गंदी क्रिया माना जाता है. यहां तक कि कुछ डॉक्टर्स भी इसपर बात करने से बचते हैं. जिसका नतीजा यह होता है कि युवा जानकारी के अभाव में गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी सेहत से लेकर प्राइवेट पार्ट पर असर डालती है. 

मास्टरबेशन की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

डॉ. नेहा मेहता ने अपने एक ब्लॉग में पुरुषों के लिए मास्टरबेशन की गलतियों और सावधानियों के बारे में बताया है. डॉ. के मुताबिक, मास्टरबेशन के समय कुछ बातों का ध्यान रखा जरूरी होता है. नहीं, तो सेल्फ प्लेजर को बड़ी गलती बदलने में समय नहीं लगता है. 

बार-बार और लिमिट से बाहर

डॉ. के मुताबिक, मास्टरबेशन को सेल्फ प्लेजर का एक तरीका माना जा सकता है. लेकिन, बार-बार और लिमिट से बाहर मास्टरबेट करने से बचना चाहिए. क्योंकि, बार-बार और लिमिट से बाहर यह करने से नसें डैमेज हो सकती हैं, जो इजेक्यूलेशन में मदद करती हैं. इतना ही नहीं, सेक्स स्टेमिना से लेकर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और एंग्जायटी की समस्या भी हो सकती है. 

मानसिक, शारीरिक और इमोशनली न डाले असर

हद से ज्यादा मास्टरबेशन आपकी मानसिक, शारीरिक और इमोशनल हेल्थ पर असर डाल सकती है. अगर बहुत ज्यादा रफ या हार्ड तरह से मास्टरबेशन किया जाता है तो यह प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं, कुछ लोग इसे गलत मानते हैं, लेकिन सेल्फ प्लेजर के लिए मास्टरबेट भी करते हैं. जिसकी वजह से वह मानसिक और भावनात्मक रूप से गिल्ट में चले जाते हैं.

Related Post

हार्ड या रफ तरीका

जल्दी से जल्दी सेल्फ प्लेज के लिए कुछ लोग हार्ड या रफ तरीका अपनाते हैं. जिसकी वजह से पेनिस की स्किन को चोट, सूजन या रैशेज हो सकते हैं. अगर लंबे समय तक हार्ड और रफ तरीका अपनाया जाता है तो प्राइवेट पार्ट से सेंसटिविटी कम होने लगती है और रियल सेक्स लाइफ पर नेगेटिव इम्पेक्ट आता है. 

ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल

मास्टरबेशन में ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से स्मूथनेस आती है, जो सेल्फ प्लेजर में तो मदद करती ही है. साथ ही हार्ड पेनिस को सॉफ्ट भी करती है. जिससे हाथों और पेनिस, दोनों में सेंसटिविटी बनी रहती है और मास्टरबेशन स्मूथ होता है. 

बहुत ज्यादा पोर्न देखना

ज्यादातर लोग पोर्न देखकर मास्टरबेट करते हैं. लेकिन, बहुत ज्यादा पोर्न देखना और बार-बार मास्टरबेट करने से दिमाग में अवास्तविक उम्मीदें यानी Unreal Expectations बनने लगती हैं. जिसकी वजह से असर रिश्तों और पार्टनर के साथ सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है.  

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026