एकतरफा प्यार में युवती को मिली ऐसी खौफनाक सजा, पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

गुरुग्राम में एकतरफा प्यार (One Sided Love) पागल युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली चला दी(Gun Shot) . घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा इलाके में एकतरफा प्यार में युवती की जान पर बात आ गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

कब और कैसे हुई पूरी घटना:

दरअसल, यह पूरी वारदात गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है,  जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली पीड़िता अपने किराए के मकान से निकलकर ऑफिस के तरफ जा रही थी,  युवती गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-चार स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है.

पीड़िता ने पुलिस को क्या दिया बयान:

पीड़िता ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में जानकारी देते हुए बताया कि जब वह जूते पहन रही थी, तभी उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 33 साल का विपिन उसके पास आ गया. आरोपी ने युवती को जबरन कमरे के अंदर जाने की बात कही. पीड़िता के लाख मना करने के बाद उसने पिस्तौल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी.  जब युवती नहीं मानी, तो विपिन ने उस पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में लगई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी पहले दोस्त थे, लेकिन किसी वजह से युवती ने पिछले कुछ दिनों से विपिन से बात करना बंद कर दिया था. इससी बात से नाराज़ होकर और एकतरफा प्यार में पागल होने के बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की ठानी. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

गोली लगने के बाद घायल युवती को तुरंत सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती की हालत को खतरे से बाहर बताई है. वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बिना किसी देर के आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026