Categories: हरियाणा

Panipat Psycho Killer Case: सामने आया तांत्रिक वाला एंगल, एकादशी वाले दिन की थी तीन मासूमों की हत्या; परिजन ने खोले कई राज़

Panipat Woman kill children: यह मामला तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ हो सकता है. क्योंकि जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया तीनों दिन एकादशी थी.

Published by Shubahm Srivastava

Haryana Psycho killer: हरियाणा के पानीपत में सामने आए एक बेहद चौंकाने वाले मामले ने सभी को हैरान कर दिया है, यहां एक महिला ने दो वर्षों में चार बच्चों की हत्या की और उसका कारण मनोवैज्ञानिक स्तर पर बेहद विचलित करने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार यह महिला सुंदर दिखने वाली बच्चियों से नफरत करती थी और इसी जलन के कारण वह उन्हें अपना निशाना बनाती थी. लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आते हुए दिख रहा है.

तांत्रिक क्रिया होने का शक

यह मामला तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ हो सकता है. क्योंकि जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया तीनों दिन एकादशी थी. मृतक बच्ची जिया के ताऊ सुरेंद्र ने बताया कि पूनम उसकी चचेरी बहन है और यह 18 अगस्त को पानीपत के शिव गांव में आई हुई थी उसे दिन यह रात को हमारे घर पर मेरी बेटी जिया के साथ सो गई सुबह उठकर देखा की बच्ची नहीं मिली जब बच्ची को ढूंढा गया तो वह घर में बने पानी के टैंक में मिली. 

पहले से ही था पूनम पर हत्या का शक

दीपक का शक पूनम पर ही था जब दीपक ने कहा कि इसी ने मेरी बेटी को मारा है तो पूनम जानबूझकर रोने लगी और नाटक करने लगी कि मैं सुसाइड कर लूंगी. लोक लाज के चलते दीपक ने इस मामले को शांत कर दिया और पुलिस में मामला नहीं दर्ज कराया.

तीनों बच्चों की हत्या वाले दिन थी एकादशी!

दीपक का कहना है कि उसने बार-बार सभी पहलुओं को दिमाग में खंगाला तो एक बात सामने निकल कर आई कि तीनों वारदात के दिन एकादशी थी और तीनों की हत्या करने का तरीका एक ही था तो कहीं ना कहीं यह तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है. बेटे की हत्या के बाद इसलिए कलिंग का सिलसिला डेढ़ साल रुक गया क्योंकि पूनम फिर से गर्भवती हो गई थी. 

Related Post

भाई ने की कातिल बहन को कड़ी सजा देने की मांग

दीपक पूनम का चचेरा भाई है आज उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसकी बहन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए कोई उम्र कैद नहीं कोई 10 साल कोई 20 साल की सजा नहीं बल्कि सजाय मौत दी जाए. अगर पूनम को 10 सालिया उम्र कैद की सजा होती है तो यह पैरोल पर बाहर आकर पता नहीं कितने बच्चों की हत्या कर सकती हैं.

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आई हत्यारिन

महिला आखिरकार 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पकड़ी गई. पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि बच्ची की मौत दुर्घटना नहीं थी, बल्कि हत्या थी. बच्ची पानी के टब में डूबी मिली थी, जबकि 6 साल का बच्चा इतनी गहराई वाले टब में खुद से नहीं डूब सकता था. दूसरी बड़ी बात यह थी कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बच्ची को कमरे में ले जाकर उसकी हत्या की गई. इसी सुराग ने पुलिस को महिला तक पहुँचाया.

हत्यारिन ने स्वीकारा अपना जुर्म

एसपी ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया कि किसी भी सुंदर बच्ची को देखकर उसका दिमाग खराब हो जाता था. हालांकि वह बहुत अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है, लेकिन समझदार और स्मार्ट अवश्य है. पकड़े जाने के बाद अब वह अपने किए पर पछतावा ज़ाहिर कर रही है, लेकिन उसकी स्वीकारोक्ति और दो साल के भीतर की गई चार हत्याएँ उसे एक खतरनाक साइको किलर साबित करती हैं.

दो साल में 4 मासूमों की हत्या, पानीपत की महिला साइको किलर का खूनी हत्याकांड; खूबसूरती के चलते लेती थी जान

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026