Categories: हरियाणा

IPS Puran Suicide Case: बड़ा खुलासा! एक नहीं IPS ने लिखे थे 3 सुसाइड नोट, SIT की 6 सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने छह सदस्यीय SIT गठित कर जांच शुरू की. टीम सुसाइड नोट में उठाए गए गंभीर आरोपों की पूरी तह तक जांच करेगी.

Published by Shivani Singh

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. जांच की दिशा में तेजी लाते हुए पुलिस ने छह सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है, जो इस सनसनीखेज घटना की तह तक जाकर पूरी तरह से जांच करेगी. इस टीम का नेतृत्व चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार कर रहे हैं और इसका उद्देश्य सुसाइड नोट में बताए गए आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करना है.

2001 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने अपने कई पन्नों के सुसाइड नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया समेत कुल 13 अधिकारियों के नाम लिए हैं. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मानसिक प्रताड़ना, जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न का शिकार बनाया, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने यह फैसला लिया.

IPS पूरन के परिवार को किससे है खतरा? सुसाइड नोट में दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप!

एक नहीं तीन सुसाइड नोट छोड़े

पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली और तीन सुसाइड नोट छोड़े। गुरुवार शाम को एक संक्षिप्त बयान में, चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ धारा 108 आरडब्ल्यू 3(5) (आत्महत्या के लिए उकसाना) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एफआईआर सेक्टर 11 पुलिस थाने में दर्ज की गई. आगे की जाँच जारी है.

6 सदस्यों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम

चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएस वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता वाली यह एसआईटी मामले की जांच करेगी.

रेलवे शुरू करेगा साबरमती-गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, रूट से लेकर टिकट की कीमत तक यहां जाने सारी डिटेल्स

Shivani Singh

Recent Posts

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026