पुलिस को चकमा देने के लिए चोरों ने अपनाया अनोखा तरीका! जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

गुरुग्राम से चोरी की एक अनोखी वारदात (A strange case of theft) सामने आई है. जिससे हर किसी के होश उड़ गए हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों (the accused) को गिरफ्तार आगे की कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित जैन मंदिर से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान करके रख दिया है.  दरअसल, चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपियों की पहचान 19 साल के गौरव और 22 साल के आतिश के रूप में हुई. आखिर इन दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को कैसे दिया अंजाम जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

पुलिस प्रवक्ता ने क्या दी जानकारी:

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने चोरी की वारदात पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई अष्टधातु की एक प्रतिमा, एक दानपात्र, चार चांदी के मेरु और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद को भी बरामद किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा, दानपात्र और चांदी के मेरु चोरी होने की शिकायत पर फरुखनगर थाने में चोरों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था.

Related Post

चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई:

अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सबसे पहले फरुखनगर से गौरव को गिरफ्तार कर जिससे बाद में अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. वहीं, दूसरे आरोपी आतिश को महेंद्रगढ़ के कनीना से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा:

जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कि तो पुलिस पूरी तरह से हैरान रह गई. दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाले आरोपी आतिश और गौरव ने पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाते हुए महिलाओं के कपड़े यानी सलवार पहनकर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, घटना के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए महिलाओं के कपड़ों में आग लगाकर उन्हें पूरी तरह से जला दिया ताकि बाद में किसी को इस वारदात पर शक नहीं हो सके. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026