Categories: हरियाणा

फरीदाबाद के गौंछी ड्रेन में गिरी कार, दो लोगों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर

फरीदाबाद: गुरुवार देर रात फरीदाबाद में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मछली मार्केट के पास गौंछी ड्रेन में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे।

Published by Mohammad Nematullah

देवेंद्र कौशिक की रिपोर्ट, फरीदाबाद: गुरुवार देर रात फरीदाबाद में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मछली मार्केट के पास गौंछी ड्रेन में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से बादशाह खान अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

संजय कॉलोनी की ओर जा रही थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 10:40 बजे हुआ। कार (नंबर HR 87 L-8901) मछली मार्केट से संजय कॉलोनी की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया से मुड़ते समय चालक संतुलन खो बैठा और कार सीधे गौंछी ड्रेन में जा गिरी। कार को पानी में गिरते देख संजय कॉलोनी और वार्ड नंबर 4 के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने रस्सियों के सहारे तीनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना मिलने पर मुजेसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। SHO समेर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस में उनकी छाती पर दबाव डालकर पंपिंग की गई, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब से भरेंगे खाते?

यह भी जाने

सभी को जिला नागरिक अस्पताल बादशाह खान पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित किया लेकिन तीसरे व्यक्ति की सांसें उस दौरान चल रही थीं लेकिन हालत गंभीर बनी हुई थी। तीनों की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। कुछ देर बाद तीसरे की भी मौत हो गई। पुलिस ने जब कार का नंबर चेक किया तो वह अमित झा नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिली। आरसी के अनुसार पता मकान नंबर 4949, गली नंबर छह, नगला अटल चाचा चौक, संजय एन्क्लेव, सेक्टर-22 दर्ज है। कार में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पत्नी की अय्याशी पर एक और पति की चढ़ी बलि, गैर मर्द के साथ रील बनाना पड़ा भारी

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026