Ladwa Crime News: कुल्हाड़ी से काट डाला मां का अंग-अंग, खून देख ज़रा भी नहीं घबराया कलयुगी बेटा, जानें क्या है हत्या की असली वजह

हरियाणा के लाडवा (Ladwa) से एक दिल दहला देने वाली वारदात (Heart Breaking Incident) सामने आई है. जहां, एक नाबालिग बेटे (Minor Son) ने अपनी 46 साल की मां की निर्मम हत्या (Brutal Murder) कर दी. हत्या की पीछे की असली वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

Published by DARSHNA DEEP

Ladwa Crime News: हरियाणा के लाडवा से बेहद ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां, एक नाबालिग बेटे ने अपनी 46 साल की मां की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी. आखिर क्या है पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात:

यह पूरी वारदात हरियाणा के लाडवा की है. जहां,  एक नाबालिग बेटे ने अपनी 46 साल की मां मुकेश की कुल्हाड़ी से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. यह दिल दहला देने वाली वारदात मंगलवार देर रात को हुई. इस हत्याकांड के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. फिलहाल, वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना पर पुलिस ने क्या दी जानकारी:

पुलिस ने इस हत्याकांड पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसका कुछ ही दिन पहले अपने पति से तलाक हुआ था और वह लाडवा में अकेली रहने लगी थी.  वारदात  के पीछे के स्पष्ट कारणों का पुलिस फिलहाल खुलासा नहीं कर पाई है. लेकिन, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग बेटा अपने पिता के साथ रहता था, और मृतक  महिला का एक दूसरा बेटा विदेश में रहता है.

एसएचओ लाडवा का घटना पर बयान:

एसएचओ लाडवा सुनील वत्स ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस की टीम आरोपी नाबालिग बेटे की तलाश में जुटी हुई है. साथ गही उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस यह जानने की भी कोशिश कर रही है कि पारिवारिक विवाद या फिर किसी अन्य कारण की वजह से बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026