फांसी देने से पहले क्यों पूछते हैं कैदी की आखिरी इच्छा? अब तक जल्लादों को भी नहीं पता सच, आप जानते हैं वजह…

Last Wish Before hanging: सभी को पता है कि जेल में कैदियों को फांसी की सजा देने से पहले उनकी आखिरी इच्छा पूछी जाती है. आपने कई फिल्मों में ऐसा होते हुए भी देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है इसके पीछे की असली वजह क्या है?

Published by Preeti Rajput

General Knowledge: मृत्युदंड या फांसी सबसे (Last Wish Before hanging) कठोर सजा मानी जाती है. यह सजा सबसे घिनोना और गंदा अपराध करने वालों को दी जाती है. इस सजा को अपराध करने वालों के मन में भय पैदा करने के लिए लागू किया गया है. यह सजा हर सभ्यताओं में दी जाती थी. लेकिन सालों से इस दौरान एक परंपरा सालों से निभाई जा रही है. इस परंपरा के तहत कैदियों को फांसी की सजा देने से पहले उससे आखिरी इच्छा के बारे में पाछा जाता है. मरने वाले से केवल यह पूछा जाता है कि उसकी आखिरी इच्छा क्या है. आइए जानते हैं कि यह प्रथा कब से शुरु हुई है

क्यों पूछी जाती है आखिरी इच्छा

इतिहासकारों के मुताबिक, कैदी की आखिरी इच्छा पूछने की परंपरा बहुत पुरानी है. हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं मिल सका है. लेकिन कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, यह प्रथा 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में शुरू हुई थी. उस समय कैदी को फांसी से पहले आखिरी इच्छा बताने का मौका दिया जाता था. बाद में यह परंपरा यूरोप के बाकी देशों में भी शुरू की गई. धीरे-धीरे यह परंपरा एशिया के समेत पुरी दुनिया में फैल गई. प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक, कैदी की अंतिम इच्छा पूरी करने से उसकी आत्मा को शांति मिलती है. मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की इच्छा अधूरी रह जाती है तो उसकी आत्मा धरती पर ही भटकती रहती है. यह प्रथा अब एक परंपरा बन चुकी है. हालांकि कहीं भी अनिवार्य नियम के रुप में दर्ज नहीं किया गया है. भारत में भी यह पारंपरिक प्रथा है. 

हुआ कमर दर्द तो 82 साल की औरत ने खा लिए 8 जिंदा मेंढक, जानिए पूरी अजीब कहानी

Related Post

किस तरह की इच्छा की जाती है पूरी

हालांकि हर कैदी की इच्छा पूरी करना संभव नहीं हो पाता है. जैसे- कई कैदी फांसी रद्द करने के मांग करते हैं लेकिन उनकी इस तरह की इच्छा पूरी नहीं की जाती है. केवल उन्हीं इच्छाओं को अनुमति दी जाती है संभव हो सके. जैसे- मनपसंद खाना, परिवार से मिलना, पूजा करना आदी. फांसी के समय कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है. फांसी सुबह-सुबह या सूर्योदय से पहले दी जाती है. ताकी जेल के अंदर की सामान्य गतिविधियों में कोई बाधा न हों. भारतीय जेल दिशानिर्देशों के मुताबिक, अंतिम इच्छा पूछना कोई अनिवार्य नियम नहीं है. हालांकि इसका पालन हर जेल में किया जाता है.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026