Dhaula Kuan Name History : धौला कुआं के पास नहीं है कोई कुआं, फिर कैसे पड़ा इसका नाम; क्या है इसका रहस्य?

Dhaula Kuan Name History : दिल्ली का धौला कुआं एक जंक्शन की तरह काम करता है. यह चौराहा तीन राज्‍यों को आपस मे जोड़ना का काम करता है. लेकिन इसके नाम के पीछे का रहस्य क्या है? हर कोई जानना चाहता है कि अगर यहा कोई कुआं नही है, तो इसका नाम धौला कुआं कैसे पड़ा?

Published by Preeti Rajput

Dhaula Kuan Name History : देश की राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक धौला कुआं है. यहां से हर रोज लाखों लोग गुजरते होंगा. धौला कुआं के नाम से मेट्रो स्टेशन भी है. यह दिल्ली का सबसे अहम इलाका है. लोग दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए भी इसी स्टेशन से मैट्रो लेते हैं. यह चौराहा तीन राज्‍यों यूपी, हरियाणा और राजस्थान को आपस जोड़ता है. वहीं धौला कुआं दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे को भी जोड़ता है. उत्तम नगर से रिंग रोड होते हुए नोएडा या गुरुग्राम जाना हो तो भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है. क्या आपने कभी सोचा है कि इसका नाम धौला कुआं कैसे पड़ा?  यहां कोई कुआं है कि नहीं? इस नाम के पीछे का असली सच क्या है?

नाम के पीछे का असली सच क्या है?

धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास ही में एक डीडीए पार्क मौजूद है. इस पार्क में एक कुएं को लोहे के जाल से बंद कर रखा है. कुआं कितना गहरा है, इसके बारे में आजतक नहीं पता चला है. कुएं की तली पर सफेद पत्थर पड़े हुए थे. इस वजह से इसका पानी सफेद नजर आता है. सफेद को देसी भाषा में उजला या धौला कहा जाता है. इसलिए इसका नाम धौला कुआं पड़ा है. कुआं 300 साल से ज्यादा पुराना है. 

Related Post

किसने कराया कुएं का निर्माण?

इसी कुएं से इलाके के चौराहे का नाम और मेट्रो स्टेशन का नाम जुड़ा हुआ है. आसपास के इलाके के लोगों का कहना है कि कुएं का निर्माण मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय ने कराया था. कुएं का निर्माण भी सफेद पत्थरों से होता है. इस वजह से कुएं के पानी का रंग सफेद दिखता है. 1857 की क्रांति के दौरान हरियाणा-यूपी और दिल्ली के हजारों सेनानी यहां एक साथ इकट्ठे हुए थे. उन सभी ने धौला कुआं में नमक की बोरियां डालकर देश को आजाद कराने के साथ अंग्रेजों के आगे न झुकने की शपथ ली थी.  

Preeti Rajput

Recent Posts

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026

Cancer Risk: नई स्टडी ने किया अलर्ट! अकेलापन और कैंसर के बीच मिला डराने वाला लिंक; यहां समझें कनेक्शन

Loneliness health effects: इस रिसर्च ने यह भी दिखाया कि जिन लोगों का सामाजिक संपर्क…

March 5, 2026