Which country is equal to moon?: ऐसा माना जाता है की कोई भी देश चांद के बराबर नहीं है. इसे समझने के लिए हमें चांद के आकार को दो अलग-अलग मापदंडों पर देखना होगा. जिसमें (Diameter) और सतह क्षेत्रफल (Surface Area) शामिल है. क्योंकि, चांद एक गोलाकार पिंड है, कोई भी देश क्षेत्रफल में पूरी तरह से चांद की बराबरी नहीं कर सकता है.
1. व्यास (चौड़ाई) के आधार पर तुलना:
अगर हम चांद के एक सिरे से दूसरे सिरे तक की चौड़ाई (व्यास) यानी की (Diameter) बात करें, तो संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America – USA) की चौड़ाई चांद के व्यास के बेहद ही करीब है.
चांद का औसत व्यास: लगभग 3 हजार 474 किलोमीटर
संयुक्त राज्य अमेरिका की चौड़ाई: लगभग 4 हजार 662 किलोमीटर
लेकिन तकनीकी रूप से अमेरिका का व्यास चांद से तोथा बड़ा ज़रूर है. इसके बावजूद भी संयुक्त राज्य अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जिसकी मुख्य भूमि की चौड़ाई (एक तट से दूसरे तट तक) लगभग चांद के व्यास के बराबर है. अब बात करते हैं चांद के क्षेत्रफल यानी (Surface Area) के बारे में.
2. सतह क्षेत्रफल (Surface Area) के आधार पर तुलना
चांद का कुल सतह क्षेत्रफल: लगभग 3.8 करोड़ वर्ग किलोमीटर
यह क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि धरती का कोई भी अकेला देश इसके बराबर है ही नहीं है. क्षेत्रफल के मामले में, चांद का कुल सतह क्षेत्रफल लगभग पूरे एशिया महाद्वीप के बराबर माना जाता है.
यहां कुछ देशों के क्षेत्रफल की तुलना है:
देश का नाम क्षेत्रफल तुलना
चांद 3.8 करोड़ वर्ग किलोमीटर पूरे एशिया के बराबर
रूस 1.71 करोड़ वर्ग किलोमीटर चांद के आधे से भी कम
कनाडा 0.99 करोड़ वर्ग किलोमीटर चांद के आधे से भी कम
चीन 0.96 करोड़ वर्ग किलोमीटर चांद के आधे से भी कम
भारत 0.32 करोड़ वर्ग किलोमीटर चांद के आधे से भी कम
तो इस बात से यह पता चलता है कि किसी भी एक देश का कुल क्षेत्रफल चांद के बराबर नहीं है. लेकिन अगर आप चौड़ाई के संदर्भ जानना चाहते हैं, तो संयुक्त राज्य अमेरिका की चौड़ाई लगभग चांद के व्यास जितनी है.