कौन है वो दयावान? जो भारत के गरीबों पर हर दिन लुटा रहा करोड़ों, जानकर देने लगेंगे दुआएं

Shiv Nadar: हुरुन 2025 के अनुसार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर इस साल एक बार फिर देश के सबसे बड़े दानदाता बन गए हैं.

Published by Divyanshi Singh

Shiv Nadar: हुरुन 2025 के अनुसार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर इस साल एक बार फिर देश के सबसे बड़े दानदाता बन गए हैं. जी हां! 80 वर्षीय शिव नादर ने 2025 में कुल ₹2,708 करोड़ का दान दिया, यानी उन्होंने प्रतिदिन औसतन ₹7.4 करोड़ का दान दिया.

काफी सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो देश को करोड़ों का दान देते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर दिन करोड़ों का  दान करता है. एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है. इस सूची के मुताबिक, देश भर के 191 लोगों ने इस साल कुल ₹10,380 करोड़ का दान दिया है. गौरतलब है कि पिछले तीन सालों में देश में दान देने की संस्कृति में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं आज हम आपको बताते हैं कि भारत के सबसे बड़े दानवीर कौन हैं और ये दानवीर हर साल कितनी धनराशि दान करते हैं?

Related Post

कौन है भारत का सबसे बड़ा दानदाता?

हुरुन 2025 के अनुसार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर इस साल एक बार फिर देश के सबसे बड़े दानदाता बन गए हैं. जी हां! 80 वर्षीय शिव नादर ने 2025 में कुल ₹2,708 करोड़ का दान दिया, यानी उन्होंने प्रतिदिन औसतन ₹7.4 करोड़ का दान दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  यह लगातार चौथा वर्ष है जब शिव नादर और उनके परिवार को भारत के सबसे बड़े दानदाताओं का दर्जा दिया गया है. पिछले वर्ष की तुलना में उनके दान में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपना अधिकांश धन शिव नादर फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, कला और सांस्कृतिक पहलों पर खर्च किया है.

मुकेश अंबानी का है दुसरा स्थान

वहीं आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि इस परोपकारी सूची में मुकेश अंबानी का नाम दूसरे स्थान पर आता है. उन्होंने 2025 में ₹626 करोड़ का दान दिया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में योगदान दिया है. उनके दान में हर साल बढ़ोतरी भी हो रही है. इस वर्ष दान के मामले में बजाज परिवार तीसरे स्थान पर रहा. उन्होंने कुल ₹446 करोड़ का दान दिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है. बजाज परिवार लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय रहा है.

‘मैं मॉडल नहीं…’, जिसे ब्राज़ीलियाई बता रहे थे Rahul Gandhi, अब उस लड़की ने किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए विपक्षी नेता

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026