भारत से तेल खरीदता है नेपाल, जाने कहां पर सस्ता और कहां पर मिलता है महंगा?

Nepal India Trade: पेट्रोलियम उत्पादों, बिजली, दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर है। दोनों देशों में तेल कीमतों में भारी अंतर है।

Published by Shubahm Srivastava

Nepal India Trade: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुए Gen-Z प्रोटेस्ट ने पूरे देश में ऐसा हंगामा मचाया है कि ओली सरकार का तख्तापलट हो गया है। पूर्व पीएम केपी ओली को अपने पद से इस्तीफा देकर जान बचाकर भागना पड़ा। पड़ोसी देश में हिंसा को देखते हुए भारत ने भी कदम उठाए हैं। भारत-नेपाल सीमा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सीमा को भी बंद कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर दोनों देशों के नागरिकों पर पड़ रहा है। क्योंकि इसके चलते व्यापार भी पूरी तरह से ठप हो गया है। दरअसल, नेपाल पेट्रोलियम उत्पादों, बिजली, दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर है। इसके अलावा, नेपाल भारत से तेल भी खरीदता है। लेकिन दोनों देशों में इसकी कीमतों में भारी अंतर है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

भारत-नेपाल के बीच तेल व्यापार

रिपोर्टों और आंकड़ों के अनुसार, नेपाल के कुल व्यापार का 60 प्रतिशत से ज़्यादा भारत के साथ होता है। अगर वर्ष 2024 के आंकड़ों पर नज़र डालें, तो भारत ने नेपाल को 2.19 अरब डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया, जो नेपाल की तेल ज़रूरतों का एक बड़ा हिस्सा है। ख़ास बात यह है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) नेपाल को तेल की आपूर्ति करता है और वहां इसका वितरण भी संभालता है।

Related Post

नेपाल में तेल का दाम

अब बात करते हैं कि भारत और नेपाल में सस्ता तेल कहां मिल सकता है? आपको बता दें कि नेपाल भारत से तेल जरूर खरीदता है, लेकिन फिर भी वहां तेल भारत के मुकाबले काफ़ी सस्ता है। नेपाल में पेट्रोल और डीजल भारत के मुक़ाबले काफ़ी सस्ते दामों पर बिकता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि नेपाल में टैक्स कम है और सप्लाई चेन सस्ती है, जबकि भारत में टैक्स ज़्यादा हैं। नेपाल में तेल भारत के मुक़ाबले 20-25 रुपये सस्ता है।

इस वजह से तस्करी का खतरा भी बना रहता है। यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लोग सस्ता तेल खरीदने नेपाल जाते हैं और कई बार तेल की तस्करी भी होती है। हालांकि, इसे रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल और सीमा पर पुलिस सतर्क रहती है।

भारत के सभी पड़ोसियों में से इस देश के आर्मी चीफ को मिलती है मोटी सैलरी…रकम जान उड़ जाएंगे होश

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026