शव के साथ सोते हैं इस देश के लोग, सालों तक घरों में रखते हैं कंकाल; खाना-पीना और सिगरेट का कराते हैं सेवन

Toraja Tribe: आज हम आपको इंडोनेशिया की तोराजा जनजाति की एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इंडोनेशिया की तोराजा जनजाति में जब किसी की मृत्यु हो जाती है

Published by Heena Khan

Indonesia: आज हम आपको इंडोनेशिया की तोराजा (Toraja) जनजाति की एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इंडोनेशिया (Indonesia) की तोराजा जनजाति में जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके शव को दफनाया नहीं जाता बल्कि घर में  वैसे ही रखा जाता है जैसे एक व्यक्ति को रखा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि परिवार उसे घर में सुरक्षित रखता है और ऐसे व्यवहार करता है जैसे वो अभी भी जिन्दा हो। इस अजीबोगरीब परंपरा में, मृत व्यक्ति को हर रोज खाना खिलाया जाता है, जो मृतक पहले सिगरेट या शराब पीता था तो उसे वो भी दिया जाता है। वहीँ वहां के परिवार का मानना ​​है कि उसकी आत्मा अभी भी वहाँ है और उसकी देखभाल ज़रूरी है।

सालों तक खिलाया जाता है खाना

वहीँ खास बात ये है कि, शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए विशेष रसायनों, तेलों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक से शव सालों तक सुरक्षित रहते हैं। इतना ही नहीं वहां के परिवारों का मानना ​​है कि मृतक वास्तव में बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। जब तक आधिकारिक अंतिम संस्कार नहीं हो जाता, उसे मृत नहीं माना जाता और वो परिवार का ही हिस्सा बना रहता है।

बाल-बाल बचे! पुणे से दिल्ली आ रही थी SpiceJet फ्लाइट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Related Post

इस वजह से रखते हैं घरों में शव

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यहाँ अंतिम संस्कार एक बहुत ही महंगा और बड़ा आयोजन है, जिसमें कई जानवरों की बलि भी दी जाती है। इसीलिए परिवार को पैसे बचाने में कई साल लग जाते हैं और तब तक शव घर में ही रखा रहता है।हर साल ‘मा’नेने’ नामक उत्सव में शव को बाहर निकालकर नए कपड़े पहनाए जाते हैं और पूरे गाँव में जुलूस निकाला जाता है। जीवित लोग शवों के साथ नाचते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं।

टैरिफ वॉर से निपटने के लिए PM Modi का नया प्लान, भारत में चलेगा ऐसा अभियान; ठिकाने आ जाएगी Trump की अक्ल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026