हर दिन भारत में इतने लोग सोते हैं भूखे, आकड़ा जान नहीं होगा विश्वास; जान लें इसके पीछे की वजह

Global Hunger Index: दुनिया भर में सालाना लगभग 93 करोड़ टन भोजन बर्बाद होता था. इसमें से 63 प्रतिशत घरों से, 23 प्रतिशत रेस्टोरेंट से और 13 प्रतिशत खुदरा दुकानों से आता है.

Published by Shubahm Srivastava

Hungry people in India: आज भी जब दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, उस दौरान भी लाखों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं. भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में स्थिति विशेष रूप से विकट है. जहां मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में रोज़ाना भोजन बर्बाद होता है, वहीं लगभग 19 करोड़ भारतीय रोजाना भूखे पेट सोते हैं. यह संख्या कई देशों की कुल जनसंख्या से भी ज़्यादा है. भारत में हर साल लगभग 40 प्रतिशत भोजन बर्बाद हो जाता है, जिसका आर्थिक मूल्य लगभग 92,000 करोड़ है.

भूख और कुपोषण की गंभीरता का प्रमाण वैश्विक भूख सूचकांक 2021 से भी मिलता है. भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर है, जो इसे सबसे गंभीर भूख-ग्रस्त देशों में से एक बनाता है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत में दुनिया में सबसे ज़्यादा भूखे लोग हैं, जो चीन से भी आगे है, जबकि दोनों देशों की आबादी लगभग बराबर है.

Diwali पर मत जाओ सुनार की दुकान! भारत की इन नदियों में मिलता है भर-भरकर सोना, ये है निकालने का सही तरीका

Related Post

सालाना 93 करोड़ टन भोजन बर्बाद

भूख की समस्या के कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण भोजन की बर्बादी है. कोविड-19 महामारी से पहले भी, दुनिया भर में सालाना लगभग 93 करोड़ टन भोजन बर्बाद होता था. इसमें से 63 प्रतिशत घरों से, 23 प्रतिशत रेस्टोरेंट से और 13 प्रतिशत खुदरा दुकानों से आता है.

सरकारी योजनाएं लागू, लेकिन क्या उससे सुलझ रहे हालात?

भारत में भूख कम करने के लिए कई सरकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत, लाखों लोगों को सब्सिडी वाला खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है. इसके अतिरिक्त, मध्याह्न भोजन योजना, आंगनवाड़ी कार्यक्रम और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) जैसी योजनाएं भी लोगों को पोषण और भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास करती हैं.

क्या है लाइम रोग? जिसने जस्टिन बीबर और जस्टिन टिंबरलेक जैसी हस्तियों को दे दी खतरनाक बीमारी; वैज्ञानिकों के भी फूले हाथ पैर

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026