हिंसा की आग में झुलस रहा नेपाल…यहां कितने हिंदू और कितने मुस्लिम? आंकड़े जान चौंक जाएंगे

Population of Nepal: 2021 की जनगणना के अनुसार, नेपाल की कुल जनसंख्या लगभग 2.97 करोड़ है, जिसमें कुल जनसंख्या का 81.19 प्रतिशत हिंदू आबादी है, यानी लगभग 2 करोड़ 36 लाख लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं।

Published by Ashish Rai

Nepal Protest: नेपाल एक बड़े राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहा है। राजधानी काठमांडू में Gen-Z प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर सरकार के विरुद्ध लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि पूरे देश में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। एक दिन पूर्व में पार्लियामेंट पर हुए हमले के बाद, गुस्साए युवाओं ने पीएम केपी ओली के आवास पर भी तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रधानमंत्री ओली को त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ऐसी अटकलें हैं कि ओली कभी भी देश छोड़ सकते हैं।

इस दौरान लोगों का ध्यान नेपाल के सामाजिक और धार्मिक ढाँचे की ओर भी गया है। खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि यहां (नेपाल) में कितने हिंदू और कितने मुसलमान हैं। उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति कैसी है। तो आइए जानते हैं…

सोशल मीडिया चलाने में फिसड्डी निकले भाजपा सांसद, 10% MP को मिला रेड कार्ड

नेपाल में कितने हिंदू और कितने मुसलमान हैं?

 2021 की जनगणना के अनुसार, नेपाल की कुल जनसंख्या लगभग 2.97 करोड़ है, जिसमें कुल जनसंख्या का 81.19 प्रतिशत हिंदू आबादी है, यानी लगभग 2 करोड़ 36 लाख लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं। नेपाल कभी दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र था, लेकिन अब यह एक धर्मनिरपेक्ष देश बन गया है। हालाँकि, 2011 की तुलना में हिंदू आबादी में थोड़ी गिरावट आई है।

Related Post

दूसरी ओर, नेपाल में मुसलमान तीसरी सबसे बड़ी धार्मिक आबादी हैं। 2021 की जनगणना के मुताबिक, 5.09 फीसदी मुसलमान हैं। यानी तकरीबन 14 लाख 83 हज़ार लोग इस्लाम धर्म का पालन करते हैं। 2011 में यह संख्या 4.4 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 5.09 प्रतिशत हो गई है, यानी 0.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नेपाल में अधिकतर सुन्नी मुसलमान रहते हैं और वे मुख्य रूप से तराई क्षेत्र में बसे हैं, जो भारत की सीमा से सटा हुआ एरिया है। यहां 95 प्रतिशत मुस्लिम आबादी गुजर-बसर करती है।

नेपाल में अन्य जनसंख्या और धर्म के बारे में

जनसंख्या के लिहाज से बौद्ध धर्म नेपाल में दूसरा सबसे बड़ा रीलिजन है। यह बुद्ध की जन्मस्थली है, इसलिए यहाँ बौद्ध धर्म का भी काफी प्रभाव है। कुल जनसंख्या के 8.2 % लोग बौद्ध धर्म का अनुसरण करते हैं। इनकी जनसंख्या तकरीबन 23 लाख 94 हज़ार है। वहीं, बीते कुछ सालों में  यहां बौद्ध जनसंख्या में 0.79 फीसदी की कमी आई है। इसके अलावा, नेपाल के मूल आदिवासी समुदायों में किरात धर्म का पालन किया जाता है। जनगणना में इनकी भागीदारी 3 फीसदी से भी कम है। इस धर्म में 0.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नेपाल में ईसाइयों की जनसंख्या अभी भी बहुत नगण्य है, हालाँकि बीते एक दशक में इसमें 0.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालाँकि नेपाल अभी भी एक हिंदू बहुल देश है, वहीँ पिछले कुछ वर्षों में यह स्पष्ट रूप से देखा गया है कि यहाँ धार्मिक विविधता बढ़ रही है।

Road Accident Report 2023: किस वाहन से होती है सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Ashish Rai

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026