खुशी और सुकून के साथ जीते हैं यहां के लोग, जापान-थाइलैंड भी रह गए पीछे; भारत का यह शहर निकला सबसे खुशहाल

Asia Happiest Cities: एशिया के कई शहर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, ऊंची इमारतें और तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आपको उन शहरों के बारे में पता हैं, जहां के लोग सबसे ज्यादा खुश और सुकून के साथ जीते हैं. इस लिस्ट में भारत का एक शहर सबसे आगे है.

Published by Preeti Rajput

Asia Happiest Cities: खुशी का मापना का कोई स्केल नहीं होता है. कई लोग छोटी-छोटी चीजों में अपनी खुशी ढूंढ लेते हैं और कई लोगों को बड़ी चीजों में भी सुकून नहीं मिलता है. अगर हम शहर की बात करें, तो वहां का माहौल, खान-पान और नाइटलाइफ आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल देता है. हाल ही में एक एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुऐ है. इस सर्वे में पता लगाया गया है कि एशिया में सबसे ज्यादा खुशहाल लोग किस शहर में रहते हैं. इस सर्वे में संस्कृति, लाइफस्टाइल और सुरक्षा सभी पहलू शामिल किए गए हैं. सबसे खास बात तो यह है कि  लिस्ट में भारत के एक शहर ने बाकी सबको पछाड़कर नंबर 1 की जगह हासिल की है.  आइए बताते हैं कि आखिर कौन-सा है वो खुशहाल शहर? 

एशिया का सबसे खुशहाल शहर

टाइम आउट द्वारा किए गए एक बड़े सर्वे के अनुसार सपनों की मायानगरी मुंबई पूरे एशिया का सबसे खुशहाल शहर है. यहां के 94 प्रतिशत स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शहर उन्हें खुशी देता है. वहीं  89% लोगों का मानना है कि वे मुंबई में ज्यादा खुश महसूस करते हैं.  88% लोगों को लगता है कि वह मुंबह में सकारात्मक और खुशी के साथ जिंदगी जीते हैं. इसका कारण मनोरंजन के कई विकल्प, सामाजिक परिवेश और करियर के मौके आदी हैं. वहीं मुंबई एशिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड शहरों की लिस्ट में भी शामिल हैं. जिसके कारण लोगों की खुशी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. 

चीन भी लिस्ट में शामिल

लिस्ट में दूसरा और तीसरा स्थान चीन के दो बड़े शहरों का है. खुशहाल शहरों की लिस्ट में बीजिंग और शंघाई शामिल हैं. यह दोनों शहर सुरक्षा और संस्कृति का बेहतरीन संगम है. बीजिंग के 93 प्रतिशत लोगों को लगता है कि इस शहर में वह खुश हैं. क्योंकि सुविधाएं, सुरक्षित माहौल और समृद्ध सांस्कृतिक जीवन यहां सभी चीजें मौजूद हैं. शंघाई के 92 प्रतिशत लोगों के लगता है कि यह शहर उन्हें खुशी देता है.

Related Post

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में मतदान वाले दिन स्कूल और बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? जानें पूरी जानकारी यहां

एशिया के 10 खुशहाल शहर

1. मुंबई
2. बीजिंग
3. शंघाई
4. चियांग माई
5. हनोई
6. जकार्ता
7. हांगकांग
8. बैंकॉक
9. सिंगापुर
10. सियोल

 Bihar Chunav 2025: कल पहले चरण की कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट?, जानें पूरी डिटेल

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026