पायलट के अलावा सिर्फ इन लोगों को है कॉकपिट में जाने की इजाजत, जबरदस्ती घुसने पर मिलेगी ये सजा

Cockpit Entry Rules: बिना अनुमति के कॉकपिट में प्रवेश करना गंभीर सुरक्षा चूक मानी जाती है, क्योंकि इससे पूरी उड़ान की सुरक्षा को बड़ा खतरा होता है.

Published by Shubahm Srivastava

Cockpit Entry Rules: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेन में सवार एक यात्री ने बीच में ही कॉकपिट को खोलने की कोशिश की. लेकिन पायलट की समझदारी दिखाते हुए और हाईजैकिंग के डर से दरवाजे को नहीं खोला. इसके बाद फ्लाइट लैंड होने के बाद उस यात्री समेत 8 लोगों को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया. 

लेकिन क्या आपको पता है कि कॉकपिट में आने-जाने को लेकर भी नियम बनाए गए हैं. चलिए इन पर एक नजर डाल लेते हैं. और जान लेते हैं कि बिना अनुमति कॉकपिट में जाने पर क्या होगा. 

किस-किस को है कॉकपिट में जाने की अनुमति?

वर्तमान नियमों के अनुसार, केवल एयरक्रू सदस्य ही विमान के कॉकपिट में प्रवेश कर सकते हैं. इसमें पायलट, को-पायलट और ड्यूटी पर मौजूद कोई भी फ्लाइट अटेंडेंट शामिल है. किसी और व्यक्ति को कॉकपिट में प्रवेश की अनुमति नहीं है. यदि कोई और व्यक्ति कॉकपिट में प्रवेश करना चाहता है, तो उसे पहले सिविल एविएशन के महानिदेशक से लिखित अनुमति लेनी होगी.

यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाज़ा बंद रहता है और उसमें प्रवेश के लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होती है, जो केवल एयरक्रू सदस्यों को ही पता होता है.

Related Post

नियम तोड़ने पर मिलती है सजा

बिना अनुमति के कॉकपिट में प्रवेश करना गंभीर सुरक्षा चूक मानी जाती है, क्योंकि इससे पूरी उड़ान की सुरक्षा को बड़ा खतरा होता है. बिना अनुमति के प्रवेश करने वाले व्यक्ति पर आतंकवाद से संबंधित कानूनों के तहत मामला भी दर्ज किया जा सकता है, जिससे उसे लंबी जेल और भारी जुर्माना भी हो सकता है. ऐसे मामलों में उड़ान तुरंत रोक दी जाती है और विमान को सेवा फिर से शुरू करने से पहले उसकी पूरी सुरक्षा जांच की जाती है.

वहीं अगर किसी पायलट को बिना अनुमति के किसी को कोकपिट में प्रवेश करने देने का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसका लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है. आम यात्रियों को कभी भी कोकपिट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती; बिना अनुमति के ऐसा करने का कोई भी प्रयास अपराध माना जाएगा.

AIR INDIA की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश? उड़ान के दौरान मचा हड़कंप, 9 लोगों को किया CISF के हवाले

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026