“हाथ कंगन को आरसी” क्या आप जानते हैं “आरसी” का मतलब

"हाथ कंगन को आरसी", भला इस मुहावरे (Proverb) को कौन नहीं जानता होगा, लेकिन क्या आप "आरसी" का मतलब जानते हैं. किसे कहते हैं "आरसी"

Published by DARSHNA DEEP

Hindi proverb with meaning: “हाथ कंगन को आरसी” इस मुहावरे को तो आपने काफी बार सुना होगा, जिसका सीधा मतलब है प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है. अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो, कंगन को देखने के लिए शीशे की क्या ज़रूरत है ? 

मुहावरे का शाब्दिक और अर्थ

यह मुहावरा दो शब्दों पर आधारित है, पहला ‘कंगन’ (हाथ में पहना जाने वाला आभूषण) और ‘आरसी’ (दर्पण और शीशा)

शाब्दिक अर्थ (Literal Meaning): 

हाथ में पहले से ही पहने हुए कंगन को देखने या फिर उसकी जांच करने के लिए किसी दर्पण और शीशे की आखिर क्या आवश्यकता है ? कंगन तो हाथ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

लाक्षणिक अर्थ (Figurative Meaning): 

जब कोई बात, या वास्तविकता बिल्कुल स्पष्ट, ज़ाहिर और आंखों के सामने हो, तो उसे सिद्ध (prove) करने के लिए किसी अतिरिक्त सबूत और प्रमाण की कोई ज़रूरत नहीं होती है. 

Related Post

अर्थ का विस्तार:

यह लोकोक्ति उन स्थितियों पर लागू होती है जहां सच्चाई इतनी पारदर्शी होती है कि उसे छिपाना पूरी तरह से असंभव हो जाता है. यह बताता है कि वास्तविकता को अनावश्यक रूप से साबित करने की कोशिश करना समय की एक तरह से बर्बादी है.

उदाहरण के रूप में:

अगर कोई छात्र परीक्षा में प्रथम स्थान पर आता है और उसका रिपोर्ट कार्ड सामने है, तो कोई दूसरा व्यक्ति कह सकता है, “उसकी मेहनत और परिणाम तो सबके सामने हैं, हाथ कंगन को आरसी क्या !” जिसका सीधा-सीधा मतलब उसकी सफलता का प्रमाण उसके अंकों में ही है, उसे किसी और तर्क की ज़रूरत नहीं है. 

यह मुहावरा सत्य और स्पष्टता के महत्व को दर्शाती है, यह बताती है कि जो दिख रहा है, वही सच है और उसे साबित करने की किसी प्रकार की कोई आवश्यकता नहीं है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026