दुनिया के इन 5 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, लिस्ट में टॉप पर है ये सिटी

Top 5 Rich Cities: करोड़पति और अरबपति बेहतर लाइफस्टाइल, सुरक्षित माहौल और टैक्स में छूट जैसे कारणों के चलते इन बड़े शहरों का रुख करते हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Top 5 Rich Cities: आज के समय में दुनिया तेजी से बदल रही है। इसके साथ ही लगभग सभी देशों में अमीरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। अब इसी कड़ी में Henley & Partners और New World Wealth की तरफ से एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दुनिया के उन टॉप 5 शहरों के बारे में बताया गया है, जो इस वक्त दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में आते हैं। 

रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन-से शहरों में सबसे ज्यादा करोड़पति, अल्ट्रा-रिच और अरबपति रहते हैं। चलिए इस रिपोर्ट पर एक नजर डाल लेते हैं। ये भी बता दें कि करोड़पति और अरबपति बेहतर लाइफस्टाइल, सुरक्षित माहौल और टैक्स में छूट जैसे कारणों से भी इन बड़े शहरों का रुख करते हैं।

न्यूयॉर्क सिटी (New York, USA)

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सूची में सबसे पहला नाम न्यूयॉर्क शहर का है। न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे अमीर शहर बना हुआ है। आँकड़ों के अनुसार, वर्तमान में यहाँ 3,84,500 करोड़पति, 818 अति-धनवान और 66 अरबपति रहते हैं। वित्त, फैशन, मीडिया और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्र यहाँ काफ़ी मज़बूत हैं।

अमेरिका का बे एरिया (Bay Area, ​​USA)

अमेरिका का बे एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें सिलिकॉन वैली और सैन फ्रांसिस्को भी शामिल हैं। इसको टेक्नोलॉजी की दुनिया का केंद्र भी कहा जाता है, जिसके चलते यहां पर करीब 3,05,700 मिलियनेयर रहते हैं। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां, इनोवेशन, और स्टार्टअप कल्चर की वजह से ये जगह अमीरों का हॉटस्पॉट बन चुकी है।

Related Post

टोक्यो (Tokyo, Japan)

तकनीक के मामले में जापान की राजधानी टोक्यो दुनिया में अपना लोहा मनवा रही है। इसी कड़ी में ये एशिया के सबसे अमीर शहरों में भी शामिल है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां करीब 2,98,300 मिलियनेयर रहते हैं। इकॉनॉमिक स्टेबिलिटी, बिजनेस माहौल और हाईटेक लाइफस्टाइल जैसी चीजें अमीरों को यहां पर खिचती हैं।

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर भी तेज़ी से अमीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि यहां 2,44,800 करोड़पति और 30 अरबपति रहते हैं। कर छूट, सुरक्षित वातावरण और व्यापार-अनुकूल नीतियों ने इसे अमीरों की पहली पसंद बना दिया है। अब सिंगापुर न केवल एशियाई लोगों के लिए, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अमीरों के लिए भी एक केंद्र बनता जा रहा है।

लॉस एंजिल्स (Los Angeles,USA)

अमेरिका का लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के लिए मशहूर है, लेकिन हाल के दिनों में यहाँ रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी और मीडिया उद्योग भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी वजह से यहाँ 2,12,100 करोड़पति, 516 सुपर रिच और 43 अरबपति रहते हैं।

500kg का आदमी, प्लेन में चढ़ाने के लिए लाना पड़ा क्रेन…आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा Video

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026