Categories: मनोरंजन

कौन हैं योगिता बिहानी? टीवी इंडस्ट्री से The Kerala Story तक का सफर और अब अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान के साथ सगाई जानिए पूरी कहानी

अभिनेत्री योगिता बिहानी और आर्यमान सेठी ने हाल ही में सगाई की, जिसका जश्न परिवार ने खुशी से मनाया। टीवी और फिल्मों से पहचान बनाने वाली योगिता ने द केरला स्टोरी से खास पहचान पाई।

अभिनेता दंपत्ति अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने हाल ही में अपने परिवार की बड़ी खुशी का जश्न मनाया। उनके बेटे आर्यमान ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री योगिता बिहानी को प्रपोज कर सगाई कर ली। खास बात यह रही कि यह सरप्राइज प्रपोजल योगिता के जन्मदिन के अगले ही दिन हुआ। इस यादगार पल को आर्यमान ने अपने व्लॉग में कैद किया, जिसमें उन्होंने नए घर की चाबी भूल जाने का नाटक किया और अचानक घुटनों पर बैठकर योगिता को अंगूठी पहना दी। योगिता भावुक हो गईं और तुरंत “हाँ” कह दिया। वहीं, अर्चना पूरन सिंह खुशी से झूम उठीं। सगाई के बाद कपल ने यह भी बताया कि वे अर्चना और परमीत के घर के बिल्कुल पास वाले मकान में शिफ्ट होने वाले हैं। इस तरह यह नया रिश्ता परिवार में और भी नजदीकियाँ ले आएगा।

योगिता बिहानी (Yogita Bihani) कौन हैं?

7 अगस्त 1995 को बीकानेर में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी योगिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कुछ समय तक एक स्टार्टअप कंपनी में काम किया। साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और टॉप 3 में जगह बनाई। इसी साल उनकी किस्मत बदली जब वह सलमान खान के शो दस का दम के प्रमोशनल वीडियो में नजर आईं। इस मौके ने उन्हें एकता कपूर तक पहुंचाया और जल्द ही उन्हें टीवी शो दिल ही तो है में लीड रोल मिला। इसके बाद वह कवच महाशिवरात्रि (2019) में भी दिखाई दीं।

Related Post

फिल्मों में Yogita Bihani डेब्यू AK vs AK (2020) से हुआ। इसके बाद उन्हें विक्रम वेधा (2022) में ऋतिक रोशन के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी असली पहचान बनी द केरला स्टोरी (2023) से, जिसमें उन्होंने अदा शर्मा के साथ अहम भूमिका निभाई।

योगिता और आर्यमान की जोड़ी

योगिता (Yogita Bihani) ने टीवी और फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया है, जैसे अलोन (कपिल शर्मा और गुरु रंधावा के साथ), इश्क का असर (स्टेबिन बेन के साथ), और छोटी बातें व मधुबाला जिनमें उनके साथ आर्यमान भी दिखाई दिए।भले ही दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत को पब्लिकली नहीं बताया, लेकिन जुलाई 2023 में उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया। इसी महीने योगिता पहली बार आर्यमान के यूट्यूब चैनल आर्य व्लॉग्स पर नजर आईं और तब से लगातार उनका हिस्सा रही हैं। प्रपोजल के दौरान योगिता की आंखों में खुशी झलक रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

नई शुरुआत

सगाई के साथ ही योगिता बिहानी (Yogita Bihani) अपने जीवन के नए अध्याय में कदम रख चुकी हैं। वह न सिर्फ निजी जीवन में एक खूबसूरत मोड़ पर हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें एक उभरते सितारे के रूप में देखा जा रहा है। उनके प्रशंसक अब इंतजार कर रहे हैं कि योगिता जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएँ और करियर में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करें।

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026