Categories: मनोरंजन

क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाला ये शख्स बना कंटेट की दुनिया का किंग! जानें हिरण से रामायण को समझाने वाले केशव की पूरी कहानी

केशव ने पटियाला के एक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। हालाँकि, कॉलेज के दिनों में केशव ने कभी किसी एक्टिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया। बाद में, उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपना सफ़र शुरू किया।

Published by Divyanshi Singh

Content Creator Keshav: सोशल मीडिया पर Sarcaaster के नाम से मशहूर केशव जो अपने वीडियो के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करते हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है।अमृतसर में रहने वाले केशव के माता-पिता चाहते थे कि उनका बेटा उनका व्यवसाय संभाले। लेकिन, बेटे को अपनी ज़िंदगी में कुछ अलग करना था, लोगों के सामने अपनी अलग पहचान बनानी थी। शुरुआत में केशव के परिवार ने उन्हें कंटेंट क्रिएटर बनने में सपोर्ट नहीं किया, लेकिन बाद में उन्हें केशव की मेहनत नज़र आने लगी। वीडियो बनाने से पहले केशव मीम्स बनाया करते थे, जो लोगों को काफी पसंद आते थे, हालाँकि अगर कोई इंसान क्रिएटिव हो, तो वह हर क्षेत्र में सफलता हासिल करता है।

केशव ने पटियाला के एक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। हालाँकि, कॉलेज के दिनों में केशव ने कभी किसी एक्टिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया। बाद में, उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपना सफ़र शुरू किया। इस सफ़र में उन्हें कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान, केशव ने बताया कि इस पूरे सफ़र में उनके लिए सबसे गर्व का पल तब आया जब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उन्हें बताया कि वह उन्हें जानती हैं।

क्रिकेटर बनना चाहते थे केशव

एक समय केशव का सपना क्रिकेटर या इंजीनियर बनने का था, लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि वह कंटेंट क्रिएटर के लिए ही बने हैं। परिवार के सहयोग के बारे में बात करते हुए, उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा, पहले उन्हें घर से सहयोग नहीं मिलता था, लेकिन वे बनिया हैं, इसलिए जब मैंने पैसे कमाने शुरू किए, तो उन्होंने भी इसके लिए हामी भर दी। बाद में उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उनके लिए एक अच्छा भविष्य चाहते हैं।

कुंडी खड़काऊं या सीधा अंदर… Baaghi 4 में कसाई बने टाइगर श्रॉफ, मार काट में टीजर ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड्स

काम को लेकर कही ये बात

अपने सफ़र के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि कंटेंट क्रिएटर 24 घंटे का काम है, जिसमें आप एक्टर होते हैं, आपको स्क्रिप्ट लिखनी होती है और एडिटिंग भी करनी होती है। उन्होंने डिमोटिवेट होने की बात भी कही। केशव ने कहा, पहले निराशा ज़्यादा होती थी, लेकिन अब मुझे पता है कि जितनी बार गिरोगे, उतनी ही बार और ऊँची उड़ान भरोगे। उन्होंने बताया कि अपनी पहचान बनाने के बाद लोगों का व्यवहार काफ़ी बदल गया है।

A post shared by Ankush . (@ankush_kumar23)

हिरण’ से रामायण को समझाने की कोशिश

अपने पसंदीदा वीडियो के बारे में बात करते हुए केशव ने बताया कि उन्होंने कई वीडियो बनाए हैं जो उन्हें पसंद हैं, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने रामायण पर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने सिर्फ़ एक शब्द ‘हिरण’ से रामायण को समझाने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद भी किया। कुछ समय पहले केशव मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी के शो बैटल ग्राउंड में भी नज़र आए थे। इंस्टाग्राम पर केशव को लाखों लोग फ़ॉलो करते हैं।

मुस्लिम लड़की के प्यार में पागल हो गया था ये सुपरस्टार, परिवार ने 9 साल बाद दी रिश्ते को मंजूरी…तब जाकर हासिल हुई मोहब्बत की…

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026

जदयू को लगा बड़ा झटका! इधर नीतीश कुमार की नई पारी शुरू; उधर पुराने साथी ने किया पार्टी से किनारा

KC Tyagi Leaves JDU: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने खुद को…

March 17, 2026