Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विजय देवरकोंडा की तबीयत को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, विजय देवरकोंडा डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आते ही एक्टर के फैंस की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर सभी उनके जल्द ठीक होने की प्राथना कर रहे हैं।
पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में विजय के साथ उनका पूरी परिवार भी मौजूद है। फैमिली और मेडिकल टीम उनकी देखभाल में लगे हुए हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। विजय कुछ दिनों में पूरी तरह रिकवर हो जाएंगे। उसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे विजय
विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर बिजी थे। उनकी फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इसके साथ ही विजय फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।