Mayank Pawar Death: कौन थे मयंक पवार, 7 बार जीता मिस्टर इंडिया का खिताब, आखिर क्यों रो पड़ी थीं सनी लियोनी

Mayank Pawar Death | Mayank Pawar Splitsvilla 7 | Mayank Pawar Death reason: टीवी जगत का जाना-माना चेहरा मयंत पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. हाल ही में उनका निधन हो गया, जिसे सुन हर कोई काफी उदास है. 25 फरवरी को उन्हें प्रार्थना सभा में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

Published by sanskritij jaipuria

Mayank Pawar Death | Mayank Pawar Splitsvilla 7 | Mayank Pawar Death reason: रियलिटी टीवी और फिटनेस जगत के पॉपुलर चेहरे मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. महज 37 साल की उम्र में उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सच्चा चैंपियन बताया. उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर संदेश में उन्हें ‘भाई, विजेता, मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा’ बताया गया, जो हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे.

7 बार जीता ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब

मयंक पवार सिर्फ रियलिटी शो के प्रतिभागी नहीं थे, बल्कि फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम थे. उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब सात बार अपने नाम किया और एक बार ओवरऑल चैंपियनशिप भी जीती. ये उपलब्धि उनकी सालों की कड़ी मेहनत, अनुशासन का नतीजा थी. एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में उन्होंने कई उभरते खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया. सोशल मीडिया पर वे नियमित रूप से मोटिवेशनल कंटेंट शेयर कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते थे.

स्प्लिट्सविला 7 से मिली पहचान

मयंक ने राष्ट्रीय लेवल पर पहचान तब बनाई जब वे MTV Splitsvilla के सातवें सीजन में नजर आए. शांत स्वभाव, संतुलित सोच और रणनीतिक खेल ने उन्हें बाकी प्रतिभागियों से अलग बना दिया. उनका एलिमिनेशन शो के सबसे भावुक पलों में से एक था. शो की होस्ट Sunny Leone उस समय खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाईं और उन्होंने मयंक को गले लगाकर विदाई दी. रियलिटी शो में ऐसा भावनात्मक दृश्य कम ही देखने को मिलता है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया था.

Related Post

क्यों रो पड़ी थीं सनी लियोनी?

मयंक की पर्सनालिटी केवल मजबूत शरीर तक सीमित नहीं था, बल्कि वे विनम्र, सकारात्मक और जमीन से जुड़े इंसान थे. शो के दौरान उन्होंने जिस गरिमा और सम्मान के साथ खुद को पेश किया, उसने सभी को प्रभावित किया. जब उनका सफर खत्म हुआ, तो वो सिर्फ एक प्रतियोगी का एलिमिनेशन नहीं था, बल्कि एक सच्चे और ईमानदार प्रतिभागी की विदाई थी. यही कारण था कि सनी लियोनी भी भावुक हो गईं.

प्रार्थना सभा में दी जाएगी श्रद्धांजलि

मयंक पवार के निधन के बाद उनके चाहने वाले लगातार उन्हें याद कर रहे हैं. 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक संगम पार्क, राणा प्रताप बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जहां परिवार, मित्र और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026