Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरी ये चर्चित एक्ट्रेस, कहा- जीतेंगे तो आप ही…!

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के पहले फाइनलिस्ट बने हैं. इसी बीच ये एक्ट्रेस उनके सपोर्ट में उतरी हैं. अनुज कपाड़िया की भूमिका और मास्टर शेफ जीत के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है.

Published by sanskritij jaipuria

Bigg Boss 19: टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों बिग बॉस 19 में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में वे कई हफ्तों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. हाल ही में वे इस सीजन के पहले ऐसे कंटेस्टेंट बने हैं जिन्हें ‘टिकट टू फिनाले’ मिला है. यानी फाइनल वीक में उनका पहुंचना तय हो चुका है.

रूपाली गांगुली का सपोर्ट

गौरव खन्ना के साथ अनुपमा में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी उनके लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं. एक इवेंट के दौरान रूपाली ने कहा कि वे चाहती हैं कि इस बार की ट्रॉफी गौरव ही लेकर जाएं. उन्होंने बताया कि उन्हें शो के अन्य प्रतिभागी- अमाल मलिक, फरहाना भट और तान्या मित्तल की परफॉर्मेंस भी पसंद  है, लेकिन जीत के हकदार गौरव ही हैं. रूपाली ने हंसते हुए कहा, “जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी।” ये डॉयलाग उन्होंने उसी अंदाज़ में बोला, जैसे सीरियल में अनुज कपाड़िया के किरदार को संबोधित किया जाता था.

अनुपमा में लोकप्रियता

अनुपमा में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का रोल निभाया था. दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में उन्हें केवल कुछ हफ्तों के लिए शो में शामिल किया गया था, लेकिन उनके अभिनय ने लोगों का इतना दिल जीता कि मेकर्स ने उनकी भूमिका को बढ़ा दिया. कई मौकों पर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की और एक समय तो ऐसा आया जब अनुज कपाड़िया का किरदार बेहद चर्चा में रहा.

Related Post

रियलिटी शो में भी कमाल

सीरियल से बाहर आने के बाद गौरव ने अपनी अलग पहचान बनाए रखी. उन्होंने एक रियलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ में भी जीत हासिल की थी, जिससे फैंस और भी प्रभावित हुए. अब बिग बॉस में उनकी मजबूती और लोकप्रियता को देखते हुए फैंस का मानना है कि वे इस सीजन की ट्रॉफी जीत सकते हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026