जब 14 साल की एक्ट्रेस पर पड़ी डायरेक्टर की गंदी नज़र, बोलीं-उसने मेरी जांघ पर हाथ फेरा और…

एक्ट्रेस शमा सिकंदर कई सालों से टीवी और फिल्मों में काम कर रही हैं, इस दौरान उनके साथ भी सेक्सुअल हैरेसमेंट की कोशिश हुई है.

Published by Kavita Rajput

Shama Sikander Casting Couch: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है. वह कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री मेंगई थीं और काम करने लग गई थीं. छोटी सी उम्र में भी लोग उनके साथ गलत हरकत करने से बाज़ नहीं आए. एक इंटरव्यू में शमा ने खुलासा किया था कि जब वो 14 साल की थीं तो एक डायरेक्टर ने उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट की कोशिश की थी और उनसे काफी आपत्तिजनक बातें भी कही थीं.

डायरेक्टर ने जांघ पर हाथ फेरा और…

शमा ने इंटरव्यू में कहा था, ये उस दौर की बात है जब मैं बस अपना करियर शुरू ही कर रही थी. मेरी उम्र 14 साल के आसपास थी. एक दिन जब मैं काम के सिलसिले में डायरेक्टर से मिली तो उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ फेरने की कोशिश की. मैं छोटी थी लेकिन मैं उनके गलत इरादे भांप गई. मैंने उन्हें तुरंत टोकते हुए कहा, बिलकुल नहीं. इसके बाद वो डायरेक्टर भड़क गया और उसने मुझसे कहा, तुम्हें क्या लगता है कि तुम यहां स्टार बन जाओगी और तुम्हें कोई ऐसे ही छोड़ देगा, तुम गलत हो, तुम्हें यहां कोई नहीं छोड़ेगा. केवल डायरेक्टर ही नहीं, एक्टर, प्रोड्यूसर भी तुम्हे सेक्सुअल हैरेसमेंट करने में पीछे नहीं हटेंगे. तुम ये सबके बिना कभी आगे भी नहीं बढ़ पाओगी.

Related Post

आलोकनाथ पर कही थी ये बात

शमा को डायरेक्टर की ये बातें सुनकर धक्का लगा और उन्होंने इंटरव्यू में कहा, मैं बड़े-बड़े सपने लेकर मुंबई आई थी लेकिन ये सबसे मुझे बहुत धक्का लगा था. शमा ने तब इंटरव्यू में आलोकनाथ जैसे सीनियर एक्टर पर भी सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था, किसी की इमेज स्क्रीन पर संस्कारी हो तो इसका मतलब ये नहीं कि वो रियल लाइफ में भी ऐसा ही इंसान होगा. कई बार लोग असल में अपनी रियल इमेज से बिलकुल अलग होते हैं.

बता दें कि शमा ने कई टीवी शोज में काम किया है जिनमें ये मेरी लाइफ है (2003), सेवन (2011) और बालवीर (2014) काफी पॉपुलर हुए थेउन्होंने फिल्म प्रेम अगन (1998), मन (1999), अंश (2002), धूम धड़ाका (2008) में भी एक्टिंग की है

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026