5 करोड़ की एलिमनी की अफवाह पर माही विज ने दिया करारा जवाब, बोलीं- हमारी पर्सनल लाइफ में…

Mahhi Vij 5 Crore Alimony: जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही ने चुप्पी तोड़ दी है. अपने व्लॉग में उन्होंने इन खबरें पर रिएक्शन दिया है. चलिए जानते हैं माही ने क्या कहा है.

Published by Shraddha Pandey

Mahhi Vij Alimony: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेज़ी से फैल रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा है और अब बात तलाक तक पहुंच गई है. हालांकि, जय भानुशाली ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि माही विज बार-बार इन खबरों को अफवाह बता चुकी हैं.

माही ने साफ कहा है कि अगर लोगों ने उनके बारे में फर्जी खबरें फैलाना बंद नहीं किया तो वो लीगल एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेंगी. हाल ही में खबर आई थी कि माही ने तलाक के दौरान जय से 5 करोड़ रुपये की एलिमनी (गुजारा भत्ता) की डिमांड की है. इस बात से माही काफी नाराज़ दिखीं और उन्होंने एक वीडियो जारी करके उन लोगों को जवाब दिया जो उनकी निजी जिंदगी पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

माही विज का व्लॉग वायरल

Related Post

अपने व्लॉग में माही विज ने कहा, “मैंने कहीं पढ़ा कि मैंने तलाक के पेपर्स पर साइन कर दिए हैं. जरा मुझे भी दिखाओ वो पेपर्स. जब हम कुछ बोल ही नहीं रहे तो लोग अपने मन से कहानियां क्यों बना रहे हैं? हमारी पर्सनल लाइफ में इतनी दखल क्यों दी जा रही है? हम एक्टर्स हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हर बात पब्लिक करनी पड़े.”

उनके घर में बीमार मां और बच्चे

माही ने आगे कहा कि उनके घर में बीमार मां और तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो अब सबकुछ समझते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी खुशी ने उनसे पूछा कि स्कूल में सब यही क्यों पूछ रहे हैं कि मम्मी-पापा अलग हो रहे हैं. माही ने कहा, “मेरे बारे में कहा जा रहा है कि मैंने 5 करोड़ की एलिमनी मांगी है. ये बहुत गलत और गंदी बातें हैं. हमें थोड़ा चैन से जीने दीजिए. अगर किसी के पास सबूत है तो सामने आकर बात करे.”

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026