तलाक की खबरों के बीच 9 साल बाद टीवी पर लौटेंगी Mahhi Vij, इस शो से करेंगी कमबैक

अपने लेटेस्ट यूट्यूब vlog में माही ने खुलासा किया है कि 9 साल के ब्रेक के बाद वह टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं.

Published by Kavita Rajput

टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. पिछले दिनों ये खबरें थीं कि माही और एक्टर जय भानुशाली शादी के 14 साल बाद तलाक ले रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों इस साल की शुरुआत में ही अलग हो गए थे हालांकि कुछ समय पहले ही फाइनल हुआ है. माही और जय ने अब तक इन खबरों पर ऑफिशियल तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन माही ने पिछले दिनों डिवोर्स को लेकर उड़ रही सभी अफवाहों को गलत बताया था. उन्होंने इस बात का भी खंडन किया था कि उन्होंने तलाक के बदले जय से 5 करोड़ की एलिमनी मांगी है. अब तलाक की खबरों के बीच माही ने टीवी पर अपने कमबैक की घोषणा कर दी है. 

9 साल बाद टीवी पर लौटेंगी माही

अपने लेटेस्ट यूट्यूब vlog में माही ने खुलासा किया है कि 9 साल के ब्रेक के बाद वह टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं. माही ने अपने कमबैक टीवी शो का नाम भी बताया. उन्होंने कहा कि वो कलर्स के टीवी शो सहर होने को है से कमबैक करने जा रही हैं. माही ने vlog में शो के सेट की कुछ झलकियां भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, शूटिंग का पहला दिन है और मैं फिर से शूटिंग करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे काम मिला जब मुझे इसकी जरूरत थी. मैं सेट पर लौटना चाहती थी. अब इंतजार खत्म हुआ, आपकी नकुषा वापस आ गई है. 

Related Post

 

टीनेजर की मां के रोल में दिखेंगी माही

माही ने आगे कहा, मैं अभी से अपने बच्चों को घर पर छोड़ने के लिए गिल्टी फील कर रही हूं. जब मुझे पहले शो ऑफर होते थे तो मैं मना कर देती थी. मैं टीनेजर की मां का रोल नहीं करना चाहती थी. मैं टीवी पर लौटना चाहती थी लेकिन कोई ऑफर नहीं मिल रहे थे. मैं इन्स्टाग्राम से काफी अच्छा कमा रही थी लेकिन मुझे एक्टिंग में वापस लौटना था.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026