Home > मनोरंजन > टीवी > Guess The Actor: कौन है वो एक्टर जिसे शो में बुलाने के लिए बिग बॉस ने मानी थी भारी डिमांड?

Guess The Actor: कौन है वो एक्टर जिसे शो में बुलाने के लिए बिग बॉस ने मानी थी भारी डिमांड?

Guess The Actor: इस एक्टर ने जब बिग बॉस 15 के लिए इतनी बड़ी फीस मांगी कि खुद उन्हें भी यकीन नहीं था कि मेकर्स मानेंगे. लेकिन जो हुआ, उसने उनके करियर और जिंदगी दोनों की दिशा बदल दी.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 18, 2026 8:44:33 PM IST



Karan Kundrra: टीवी की दुनिया में करण कुंद्रा आज एक पहचाना हुआ चेहरा हैं. कई सालों से वे छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनके करियर में असली बदलाव रियलिटी शो बिग बॉस 15 से आया. इस शो ने उन्हें नई पहचान दी और उनकी निजी जिंदगी में भी एक खास मोड़ लाया. यहीं उनकी मुलाकात एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश से हुई. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्हें प्यार से ‘तेजरण’ नाम दिया. आज भी लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.

 सबसे ज्यादा फीस लेने का खुलासा

हाल ही में करण ने यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट में अपनी फीस को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वे उस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे. इतना ही नहीं, उन्हें जो रकम मिली, वह शो के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी फीस थी. ये सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए.

 शो में आने के लिए नहीं थे तैयार

करण ने बताया कि वे शुरुआत में शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थे. मेकर्स कई सालों से उन्हें शो में लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी. कोविड के बाद जब एक बार फिर उनसे संपर्क किया गया और साफ कहा गया कि उन्हें शो में करण ही चाहिए, तब उन्होंने एक अलग तरीका अपनाया.

उन्होंने सोचा कि ज्यादा रकम मांगने से शायद बात वहीं खत्म हो जाएगी. इसलिए उन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा फीस की मांग कर दी. मजाक में उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें गुस्सा बहुत आता है, इसलिए शायद उन्हें शो में नहीं लेना चाहिए. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि मेकर्स ने उनकी शर्त मान ली और उन्हें शो में शामिल कर लिया.

 अनुभव ने दिलाई मजबूत पकड़

करण ने बताया कि उन्हें कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे काम करने का भी अनुभव है. वे पहले को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. इसलिए उन्हें पता था कि बातचीत कैसे की जाती है और अपनी बात किस तरह रखी जाती है. शो के अधिकारियों ने भी उनसे कहा कि इससे पहले किसी कंटेस्टेंट ने इतनी ज्यादा फीस की मांग नहीं की थी.

 यादगार बना सीजन

बिग बॉस 15 में कई चर्चित चेहरे शामिल थे, जैसे शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली. इन सभी की मौजूदगी से शो पहले ही चर्चा में था. लेकिन करण कुंद्रा की फीस का खुलासा इस सीजन की एक अलग ही खास बात बन गया.

करण इस पूरे अनुभव को सही समय और सही मौके का नतीजा मानते हैं. उनके लिए यह शो सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि करियर और निजी जीवन दोनों में बदलाव लाने वाला पड़ाव साबित हुआ.

Advertisement