उसने मेरी पैंट में हाथ डाल दिया…एक्ट्रेस के साथ हुई थी ऐसी छेड़छाड़, जानिए भयानक किस्सा

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना किसी महिला के लिए कितना मुश्किल होता है, इसका अंदाज़ा आप टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर की आपबीती सुन लगा सकते हैं.

Published by Kavita Rajput

Gautami Kapoor Molested in Bus: टेलीविजन एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) के साथ बचपन में एक खौफनाक घटना हो चुकी है. एक इंटरव्यू में गौतमी ने इस घटना का जिक्र करके सबको चौंका दिया था. दरअसल उनके साथ बचपन में पब्लिक बस में सफर करने के दौरान छेड़छाड़ की गई थी. इस घटना के बारे में गौतमी ने घर जाकर अपनी मां को भी बताया था. क्या था पूरा मामला? चलिए आपको बताते हैं.

उसने मेरी पैंट में हाथ डाल दिया: गौतमी
गौतमी ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताते हुए कहा था कि वह बचपन में पब्लिक बस में ट्रेवल करती थीं क्योंकि उनके घर वालों के पास कार या बाइक नहीं थी. गौतमी ने कहा, उस वक्त की बात है जब मैं छटवीं क्लास में रही होंगी, मैं बस में थी तभी एक आदमी ने पीछे से मेरी पेंट में हाथ डाल दिया. मैं तब काफी छोटी थी तो समझ ही नहीं पाई कि मेरे साथ क्या हो रहा था. मैं बेहद डर गई और बस से उतर गई. मुझे जो कुछ भी हुआ, उसे समझने में 15-20 मिनट का समय लगा. मुझे ये डर सता रहा था कि कहीं वह आदमी मेरा पीछा तो नहीं कर रहा, जब मैं घर पहुंची तो मैं अपनी मां को भी ये बात बताने से डर रही थी क्योंकि मुझे लग रहा था कि कहीं वो उल्टा मेरी गलती मानकर मुझे ही न डांट दें. 

Related Post

मां ने दिया ऐसा रिएक्शन
गौतमी ने आगे कहा, जब मैं घर पहुंची तो हिम्मत करके मैंने ये बात मां को बताई. उन्होंने कहा, तुम पागल हो गई हो? तुम्हें पलटना चाहिए था और उस आदमी को थप्पड़ लगाने चाहिए थे या उसकी कॉलर पकड़ लेनी थी. तुम्हें उससे डरना नहीं था. अगर उसने ऐसा किया तो उसे पकड लेना था और जोर से चिल्लाना था लेकिन पैनिक नहीं होना था. अगर डर लगता है तो अपने साथ पेपर स्प्रे रखो और सामने वाले के चेहरे पर दे मारो या अपना जूता उतारो और दे मारो. तुम्हें कोई कुछ नहीं कर सकता.  

Kavita Rajput

Recent Posts

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026