Bigg Boss 19 Winner लीक? Amaal Malik नहीं, यह कंटेस्टेंट बनेगा विनर! टॉप-5 के नाम भी आए सामने

Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान होस्टेड रिएलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर का नाम लीक हो गया है. बिग बॉस के विनर को लेकर एक फोटो वायरल हो रही है और साथ ही टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नामों का भी खुलासा किया गया है.

Published by Prachi Tandon

Salman Khan Show Bigg Boss 19 Winner: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का सीजन 19 अपने पीक पर है. हर दिन बिग बॉस के घर में बवाल और ड्रामा देखने को मिल रहा है. हर कंटेस्टेंट अपना गेम साबित करने में लगा है तो वहीं, कुछ ऐसे भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट हैं जिनका गेम सिर्फ बातों के भरोसे चल रहा है. इन्हीं सब के बीच बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है जिसने फैंस के बीच कंट्रोवर्सी पैदा कर दी है. 

बिग बॉस 19 के विनर का नाम हुआ लीक?

सोमवार यानी 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई. इस फोटो में बिग बॉस 19 के एक कंटेस्टेंट के नाम पर दावा किया जा रहा है कि वह विनर होने वाला है. इतना ही नहीं, फोटो में रनरअप से लेकर टॉप 5 के नाम भी रिवील किए गए हैं. 

कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर?

वायरल फोटो के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 19 के विनर और कोई नहीं, बल्कि जीके होने वाले हैं. जी हां, पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) उठाने वाले हैं. वहीं, अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) शो के पहले रनरअप और फरहाना भट्ट (Farhanna Bhatt) सेकेंड रनरअप होंगी. 

बिग बॉस 19 में टॉप 5 में कौन-कौन होगा?

Related Post

सलमान खान (Salman Khan Show) होस्टेड शो बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, अमाल मलिक (Amaal Malik), तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) होंगी. बिग बॉस 19 के विनर और टॉप 5 कंटेस्टेंट को लेकर वायरल हो रही है फोटो X (पहले ट्वीटर) पर खूब वायरल हो रही है. यह फोटो विकीपीडिया से स्क्रीनशॉट लेकर वायरल हुई है. बता दें, विकीपीडिया को कोई भी एडिट कर सकता है, ऐसे में यह फोटो कितनी सच है और कितनी नहीं, इसपर सवाल उठ रहा है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: आवेज़ दरबार का फूटा गुस्सा, बोले-मालती से रिश्ते पर झूठ बोल रहे अमाल मलिक

टॉप 5 से बाहर होंगे कुनिका, मालती और शहबाज!

वायरल फोटो के मुताबिक, बिग बॉस 19 के फाइनल से पहले कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand), मालती चाहर (Malti Chahar) और शहबाज बादेशा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. हालांकि, यह एक वायरल फोटो है और इस पर पूरी तरह यकीन नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दो मिनट में सब चैट्स दिखा दूंगी…मालती ने Bigg Boss 19 में अमाल मलिक को किया एक्सपोज़, दी ऐसी धमकी

Prachi Tandon

Recent Posts

नशे में रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक…

April 21, 2026

धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप

Dhamtari illegal tree cutting: धमतरी कन्हारपुरी-कोसमर्रा मार्ग पर नियमों को ताक में रख सैकड़ों पेड़…

April 21, 2026

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026